नई दिल्ली: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) (Reserve Bank of India) (RBI) के गवर्नर संजय मल्होत्रा की अध्यक्षता में मोनिटरी कमिटी की समीक्षा बैठक हुई। इस बैठक के बाद रिजर्व बैंक ने रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया है। गवर्नर संजय मल्होत्रा ने बताया कि मौद्रिक नीति समिति की 4, 5 और 6 अगस्त को बैठक हुई।
इस बैठक में नीतिगत रेपो रेट पर विचार-विमर्श और निर्णय लिया गया। उन्होंने कहा कि व्यापक आर्थिक और वित्तीय घटनाक्रमों और संभावनाओं के विस्तृत आकलन के बाद सर्वसम्मति से नीतिगत रेपो रेट को 5.5 प्रतिशत पर अपरिवर्तित रखने का निर्णय लिया है। रेपो रेट वह दर है जिस पर आरबीआई बैंकों को लोन देता है। रेपो रेट बढ़ने और घटने से होम लोन, पर्सनल लोन समेत दूसरे लोन पर असर पड़ता है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
