Sunday , 7 June 2026
Breaking News

आरसीबी ने बेंगलुरु भग*दड़ में जा*न गंवाने वालों के परिवार को दी 25-25 लाख रुपये की मदद

नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग का 2025 का खिताब जीतने के बाद विजय जुलूस के दौर भग*दड़ मचने से जा*न गंवाने वालों को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने 25-25 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी है। चार जून को आरसीबी की जीत का जश्न मनाने के लिए बेंगलुरु की सड़कों पर जुटे लोगों के बीच भग*दड़ मच गई थी। इस हा*दसे में कई लोगों की मौ*त हुई थी और कई घायल भी हुए थे। आरसीबी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक बयान जारी कर इसकी जानकारी दी है। आरसीबी ने लिखा है कि 4 जून, 2025 को हमारा दिल टूट गया। हमने आरसीबी परिवार के 11 सदस्यों को खो दिया।

 

RCB families Bengaluru Bangalore News 30 Aug 25

 

 

 

वे हमारा हिस्सा थे, वे हमारे शहर, हमारे समुदाय और हमारी टीम को बाकी से अलग बनाने वाली चीजों का हिस्सा थे। उनकी कमी हम सबकी यादों में हमेशा गूंजती रहेगी। आरसीबी ने लिखा कि उनके जाने से जो जगह खाली हुई है, उसकी भरपाई किसी भी तरह से नहीं हो सकती है, लेकिन, पहले कदम के रूप में और गहरे सम्मान के साथ, आरसीबी ने उनके परिवारों को 25-25 लाख रुपए की राशि दी है। सिर्फ आर्थिक मदद के तौर पर नहीं, बल्कि करुणा, एकता और निरंतर देखभाल के वादे के तौर पर। यह आरसीबी केयर्स की शुरुआत भी है। टीम मैनेजमेंट ने लिखा है कि आरसीबी केयर्स के बारे में और जानकारी जल्द दी जाएगी।

 

 

जाने क्या है मामला:

बीते 4 जून, 2025 को बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर भग*दड़ मचने से कम से कम 11 लोगों की मौ*त हो गई थी और कई लोग घायल हो गए थे। एक लाख से भी ज्यादा फैंस रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की जीत का जश्न मनाने के लिए स्टेडियम के बाहर जमा हुए थे। आरसीबी टीम का स्वागत करने और 18 साल बाद आईपीएल ट्रॉफी की जीत का जश्न मनाने के लिए युवा, महिलाएं, पुरुष यहां तक कि बुज़ुर्ग भी सड़कों के किनारे खड़े थे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

JEE Advanced 2026 exam result declared Vikalp Times

कोटा ने फिर लहराया परचम, JEE Advanced में शुभम देशभर में प्रथम

पढ़ाई के साथ खेल भी, जानिए कैसे शुभम और कबीर बने देश के टॉपर कोटा: …

Mansi Sharma shines at the national level, now a college topper and architect Jaipur Vikalp Times

राष्ट्रीय स्तर पर चमकी मानसी शर्मा, अब बनीं कॉलेज टॉपर और आर्किटेक्ट

सवाई माधोपुर/जयपुर: जयपुर (Jaipur) की होनहार छात्रा मानसी शर्मा ने आयोजन स्कूल ऑफ आर्किटेक्चर (Aayojan …

ACB action on traffic officer in baran 31 May 26 Vikalp Times

ट्रैफिक इंचार्ज की खुली पोल! 7 हजार लेते ही पहुंच गई ACB

बारां: (Baran) में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने रविवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए यातायात …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !