Thursday , 23 July 2026
Breaking News

बाड़मेर लोकसभा क्षेत्र के एक पोलिंग बूथ पर 8 मई को पुनर्मतदान

मतदान दल के 4 सदस्यों को किया निलंबित
भारत निर्वाचन आयोग ने लोकसभा आम चुनाव-2024 के दौरान राजस्थान के बाड़मेर लोकसभा क्षेत्र में दुधवा खुर्द गांव में एक पोलिंग बूथ पर पुनर्मतदान के लिए निर्देश जारी किए हैं। इस लोकसभा क्षेत्र में दूसरे चरण के दौरान 26 अप्रैल को मतदान हुआ था। मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने बताया कि चोहटन विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्र संख्या 50, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, दुधवा खुर्द बूथ पर दोबारा मतदान बुधवार 8 मई को सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक किया जाएगा।
गुप्ता ने कहा कि निर्वाचन विभाग ने आयोग के निर्देशानुसार पुनर्मतदान की सभी तैयारियां कर ली हैं। मतदान केन्द्र पर वेबकास्टिंग की जाएगी। गुप्ता ने बताया कि मतदान दिवस पर इस बूथ पर मत की गोपनीयता भंग होने की शिकायत प्राप्त होने के बाद निर्वाचन विभाग राजस्थान द्वारा भारत निर्वाचन आयोग को इस बूथ पर पुनर्मतदान हेतु प्रस्ताव भेजा। जिसके क्रम में आयोग ने पुनर्मतदान के निर्देश दिए हैं।
Re-polling on May 8 at a polling booth in Barmer Lok Sabha constituency
उन्होंने बताया कि मतदान के दौरान एवं मतदान के पश्चात 27 अप्रैल को संपादित संवीक्षा प्रक्रिया जो भारत निर्वाचन आयोग के पर्यवक्षकों एवं अभ्यर्थियों / निर्वाचन अभिकर्ताओं की मौजूदगी में की गयी थी, के दौरान इस प्रकार की कोई शिकायत अभ्यर्थियों / निर्वाचन अभिकर्ताओं द्वारा नहीं की गयी थी।
मतदान दल के 4 सदस्यों को किया निलंबित:- मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि चोहटन (बाड़मेर) के इस बूथ पर 26 अप्रैल को मतदान कराने वाले मतदान दल के 4 सदस्यों को जिला कलेक्टर (जिला निर्वाचन अधिकारी) बाड़मेर द्वारा निलंबित कर दिया गया है, साथ ही वेबकास्टिंग वेन्डर के प्रतिनिधि के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं। इन पर मतदान की गोपनीयता भंग करने के लिए जनप्रतिनिधित्व कानून, 1951 के तहत कार्रवाई की जाएगी।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Mobile system mobile update money kota news 19 July 26 Vikalp Times

‘मोबाइल बंद न करें’… रातभर चलता रहा फ_र्जी System Update, सुबह खाते से उड़ गए ₹98 हजार

कोटा: Kota शहर में साइबर ठ_गों ने अब मोबाइल (Mobile) है_किंग के जरिए लोगों को …

Facebook suddenly goes down, millions of users worldwide affected vikalp times

Facebook अचानक हुआ डाउन, दुनियाभर के लाखों यूजर्स परेशान

नई दिल्ली: सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफॉर्म Facebook की सेवाएं रविवार को अचानक प्रभावित हो …

Mantown Police Sawai Madhopur News 19 July 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर में साइबर ठ_गी का खुलासा, 4 से 5 गुना पैसे का झां_सा देने वाला शातिर ठ_ग गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Station) ने साइबर ठ_गी …

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !