Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

चिकित्सा विभाग में भर्तियों का काम मिशन मोड में

जयपुर:- राजस्थान में युवाओं के भविष्य के दृष्टिगत चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग में विभिन्न पदों पर भर्तियों का काम मिशन मोड में पूरा किया जा रहा है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देशों तथा चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर के मार्गदर्शन में विभाग में विभिन्न पदों पर भर्ती प्रक्रिया को तेज गति से पूरा किया जा रहा है। चिकित्सा मंत्री नियमित रूप से भर्तियों की समीक्षा कर रहे हैं। इसी दिशा में मंगलवार को लैब टेक्नीशियन एवं सहायक रेडियोग्राफर की अंतिम चयन सूची जारी कर दी गई है।
फार्मासिस्ट कैडर की प्रोविजनल सूची भी जल्द जारी होगी। राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से 200 खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के पदों के लिए अंतिम वरीयता सूची जारी कर दी गई है। इसी प्रकार कर्मचारी चयन बोर्ड ने मंगलवार को एएनएम के 3058 पदों के लिये भी परिणाम जारी कर दिया है। साथ ही, विभाग में अनुकम्पा नियुक्ति के 55 प्रकरणों में भी संवेदनशीलता के साथ निर्णय कर प्रक्रिया को आगे बढ़ाया गया है।
Recruitment work in medical department in mission mode in rajasthan
2668 पदों के लिए अंतिम चयन सूचियां जारी:-
चिकित्सा विभाग में 20 हजार 500 से अधिक पदों पर नर्सिंग एवं पैरामेडिकल भर्ती-2023 का कार्य तेजी से चल रहा है। चिकित्सा मंत्री की मंजूरी के बाद विभाग ने लैब तकनीशियन कैडर के योग्य पाये गये 1936 एवं सहायक रेडियोग्राफर कैडर के 966 योग्य अभ्यर्थियों में से क्रमशः 1833 व 835 अभ्यर्थियों की अंतिम चयन सूचियां मंगलवार को जारी कर दी हैं। शेष 103 पद लैब टैक्नीशियन कैडर में एवं 131 पद सहायक रेडियोग्राफर कैडर में न्यायालय में विचाराधीन प्रकरणों व कतिपय दस्तावेजों के सत्यापन के उद्देश्य से रोके गये हैं। शेष पदों का बैकलॉग है।
चिकित्सा विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव शुभ्रा सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा नर्सिंग एवं पैरामेडिकल भर्ती-2023 को जारी रखने की सहमति देने व इसे शीघ्र पूरा करने के निर्देशों के उपरान्त विभाग ने पूरी तत्परता और गंभीरता के साथ इस काम को गति दी है। इसी क्रम में लैब तकनीशियन और सहायक रेडियोग्राफर के कुल 2668 पदों के लिए अंतिम चयन सूचियां जारी की गई हैं।
विभाग ने प्रक्रियाधीन 8 कैडरों की भर्ती में से 5 कैडरों की अंतिम चयन सूचियां जारी करने का कार्य पूर्ण कर लिया है और 3 कैडरों की पदस्थापन सूचियां 15 मार्च 2024 को ही जारी की जा चुकी हैं। लैब तकनीशियन और सहायक रेडियोग्राफर के पदस्थापन का कार्य जून, 2024 में पूरा कर लिया जायेगा।
फार्मासिस्ट अभ्यर्थियों की अंकतालिका जाँच का कार्य अंतिम चरण में:-
निदेशक अराजपत्रित राकेश शर्मा ने बताया कि फार्मासिस्ट कैडर के अभ्यर्थियों की अंकतालिकाओं की जाँच का कार्य भी अंतिम चरण में है। इस कैडर की प्रोविजनल सूची भी इसी माह में जारी करने करने के प्रयास किये जा रहे हैं।
मिलावट के खिलाफ अभियान को मिलेगी मजबूती, खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की अंतिम वरीयता सूची जारी:-
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पहल पर संचालित “शुद्ध आहार मिलावट पर वार” अभियान को अब और मजबूती मिल सकेगी। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग को जल्द ही 200 खाद्य सुरक्षा अधिकारी मिलेंगे। राजस्थान लोक सेवा आयोग ने 200 खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की अंतिम वरीयता सूची जारी कर दी है। जल्द ही इन अधिकारियों का विभाग में पदस्थापन किया जाएगा।
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर ने नवचयनित अधिकारियों को नियुक्ति देने की प्रक्रिया जल्द से जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। अतिरिक्त मुख्य सचिव शुभ्रा सिंह ने बताया कि जल्द आवश्यक कार्यवाही पूरी कर खाद्य सुरक्षा अधिकारियों का पदस्थापन किया जाएगा, ताकि मिलावट के खिलाफ अभियान को और गति मिले। खाद्य सुरक्षा आयुक्त इकबाल खान ने बताया कि अंतिम वरीयता सूची में 175 अभ्यर्थी नाॅन टीएसपी क्षेत्र के लिए तथा 18 अभ्यर्थी टीएसपी क्षेत्र हेतु चयनित किए गए हैं। उन्होंने बताया कि 8 अभ्यर्थियों का परिणाम उच्च न्यायालय में याचिकाओं के अध्यधीन रोका गया है।
55 मृ*तक आश्रितों को जल्द मिलेगी अनुकम्पा नियुक्ति:-
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग में 55 मृ*तक आश्रितों को अनुकम्पा नियुक्ति जल्द देने के प्रयास किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री एवं चिकित्सा मंत्री के निर्देशों के बाद मृ*त कार्मिकों के आश्रितों को अविलम्ब राहत देने के लिए निदेशक (अराजपत्रित) द्वारा मंगलवार को बैठक आयोजित की गई।
बैठक में अनुकम्पा नियुक्ति के 55 प्रकरण कमेटी के समक्ष रखे गये, जिनमें से कनिष्ठ सहायक के 36 एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के 19 आश्रितों को अनुकम्पा नियुक्ति दिये जाने का निर्णय लिया गया। मृ*तक आश्रितों से 7 दिवस में आपत्तियां मांगी गई हैं। इनकी सूची विभागीय वेबसाइट पर प्रदर्शित की गई हैं।
एएनएम के 3058 पदों के लिये परिणाम जारी:-
चिकित्सा विभाग के निरन्तर प्रयासों के बाद कर्मचारी चयन बोर्ड ने मगंलवार को महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता (एएनएम) भर्ती-2023 का परिणाम भी जारी कर दिया है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के मिशन निदेशक डाॅ. जितेन्द्र कुमार सोनी ने बताया कि 3058 पदों के लिये प्रक्रियारत इस भर्ती का प्रोविजनल परिणाम जारी किया गया है। दस्तावेज सत्यापन के बाद बोर्ड द्वारा अन्तिम परिणाम जारी किया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि चिकित्सा विभाग में बहुप्रतीक्षित भर्तियों के काम को गति मिलने से युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे। साथ ही, भर्ती प्रक्रिया के पूर्ण होने से प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं का ढांचा मजबूत होगा एवं गांव-ढाणी तक बेहतरीन स्वास्थ्य सेवाएं सुगमतापूर्वक मिल सकेंगी।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Accident during action on sand mining tractor in chauth ka barwara Sawai Madhopur Head Constable 6 oct 26

सवाई माधोपुर में अ_वैध बजरी ट्रैक्टर पर कार्रवाई के दौरान हादसा, पुलिसकर्मी पर चढ़ा ट्रैक्टर!

सवाई माधोपुर: जिले के चौथ का बरवाड़ा (Chauth Ka Barwara) क्षेत्र में मंगलवार सुबह तेज …

Mantown Police Sawai Madhopur News Vikalp Times 6 oct 26

अप_हरण फि_रौती केस में 21 साल की महिला गिरफ्तार, 2.20 लाख कैश और मोबाइल जब्त

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Sawai Madhopur) ने एरिया …

Bulldozer action in Jaipur, Wall, stairs, and tin shed demolished, 210 more in the crosshairs Vikalp Times

जयपुर में बुलडोजर एक्शन: दीवार, सीढ़ियां और टिनशेड तोड़े, 210 और निशाने पर

जयपुर: न्यू सांगानेर रोड (New Sanganer Road, Jaipur) को 100 फीट चौड़ा करने की कार्रवाई …

Rajasthan Youth Congress to get a new president Abhishek Chaodhary in the lead with 6.15 lakh votes!

राजस्थान यूथ कांग्रेस को मिलेगा नया अध्यक्ष! 6.15 लाख वोट लेकर अभिषेक चौधरी सबसे आगे!

जयपुर: राजस्थान यूथ कांग्रेस (Rajathan Youth Congress) के अध्यक्ष पद के चुनाव का परिणाम रविवार …

Mandal Bhilwara land police rajasthan News vikalp times

जमीन के लिए आमने-सामने हुए दो पक्ष, चली गो_लियां! गांव में मचा हड़कंप

भीलवाड़ा: Bhilwara जिले के मांडल (Mandal) थाना क्षेत्र के आरजिया इलाके के जाटों का खेड़ा …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !