Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

रिश्तेदार ने ही घर में घुसकर किया 4 साल की बच्ची का रेप, आरोपी को किया गिरफ्तार

जालोर:- कोतवाली पुलिस थाना क्षेत्र के एक गांव में मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया हैं।  जहां पर एक दूर के रिश्तेदार ने 4 वर्षीय मासूम को घर में अकेली देखकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है। दुष्कर्म का यह मामला राजस्थान के जालोर जिले के लेटा गांव का हैं। 4 वर्षीय मासूम को पीड़िता के माता – पिता कोतवाली पुलिस थाने लेकर पहुंचे। जिस पर कोतवाली थाना पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज करते हुए मासूम को अस्पताल में ले जाकर भर्ती करवाया है। वहीं, देर रात को पुलिस ने जगह-जगह दबिश देकर आरोपी देबावास निवासी नारायण पुत्र नेनाराम मेघवाल को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार पीड़िता के पिता ने रिपोर्ट देकर बताया कि देबावास निवासी नारायण मेघवाल पीड़िता के घर पर आया हुआ था। जहां पर मासूम बच्ची को घर में अकेली देखकर दुष्कर्म किया। पुलिस ने पॉक्सो में मामला एक्ट में दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं। एएसपी डॉ. अनुकृति उज्जैनियां ने बताया कि मासूम के साथ दुष्कर्म का मामला आते ही दर्ज कर मासूम को अस्पताल में भर्ती किया गया हैं।

 

घर का रिश्तेदार ही निकला दरिंदा:-  रिपोर्ट में पीड़िता के पिता ने बताया कि वो देबावास गए हुए थे। आरोपी नारायण के साथ बाइक पर सवार होकर दोपहर 3 बजे के करीब अपने गांव पहुंचे।  जहां पर खाना खाने के बाद पिता घर में बैठे हुए थे। जबकि मां घरेलू सामान लाने के लिए दुकान पर चली गई थी। अकेली 4 वर्षीय मासूम को देखकर आरोपी ने दुष्कर्म किया। मासूम के चिल्लाने पर पिता दौड़कर पहुंचे तब तक आरोपी घर से मौका देखकर फरार हो गया।

 

Relative entered the house and raped a 4-year-old girl in jalor rajasthan

 

आरोपी पीड़िता के ननिहाल पक्ष का:- मिली जानकारी के अनुसार आरोपी पीड़िता के ननिहाल पक्ष का हैं। आरोपी पीड़िता के मां का दूर के रिश्ते में भाई लगता हैं। पिता के साथ घर पर पहुंचकर आरोपी ने मासूम के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। पुलिस ने देर रात को मामला दर्ज करते हुए थानाधिकारी अरविंद कुमार के नेतृत्व में टीम गठित की गई। टीम ने जगह-जगह दबिश देकर आरोपी को दबोच कर गिरफ्तार कर लिया हैं।

 

पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए मासूम के मेडिकल के लिए अस्पताल लेकर गए। पीड़िता को अस्पताल में भर्ती कर उपचार शुरू किया जा रहा हैं। हालांकि अब तक मासूम के स्वास्थ्य में सुधार हैं। घटना की सूचना के बाद कलेक्टर नम्रता वृष्णि, एसपी हर्षवर्धन अग्रवाला, एएसपी डॉ. अनुकृति उज्जैनियां, डीएसपी हिम्मत चारण, थानाधिकारी अरविंद कुमार समेत अस्पताल में पहुंचे। कलेक्टर और एसपी मासूम के स्वास्थ्य समेत पूरे मामले की मॉनिटरिंग कर रहे हैं।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Bulldozer action in Jaipur, Wall, stairs, and tin shed demolished, 210 more in the crosshairs Vikalp Times

जयपुर में बुलडोजर एक्शन: दीवार, सीढ़ियां और टिनशेड तोड़े, 210 और निशाने पर

जयपुर: न्यू सांगानेर रोड (New Sanganer Road, Jaipur) को 100 फीट चौड़ा करने की कार्रवाई …

Rajasthan Youth Congress to get a new president Abhishek Chaodhary in the lead with 6.15 lakh votes!

राजस्थान यूथ कांग्रेस को मिलेगा नया अध्यक्ष! 6.15 लाख वोट लेकर अभिषेक चौधरी सबसे आगे!

जयपुर: राजस्थान यूथ कांग्रेस (Rajathan Youth Congress) के अध्यक्ष पद के चुनाव का परिणाम रविवार …

Mandal Bhilwara land police rajasthan News vikalp times

जमीन के लिए आमने-सामने हुए दो पक्ष, चली गो_लियां! गांव में मचा हड़कंप

भीलवाड़ा: Bhilwara जिले के मांडल (Mandal) थाना क्षेत्र के आरजिया इलाके के जाटों का खेड़ा …

Saint Surjaadas Ji Maharaj Barkhandi Dham, Lohargal Jhunjhunu Police News Vikalp Times

80 साल के संत की बेरहमी से ह_त्या! चढ़ावे के लिए पहाड़ी से दिया धक्का

झुंझुनूं: प्रसिद्ध तीर्थस्थल (Famous Pilgrimage Site) लोहार्गल स्थित बरखंडी धाम (Barkhandi Dham, Lohargal) के 80 वर्षीय …

Hanuman Chalisa recited in Kota for pilot Smit Machchhar prayers offered for his speedy recovery Dubai Vikalp Times

पायलट स्मित मच्छार के लिए कोटा में गूंजा हनुमान चालीसा, जल्द स्वस्थ होने की कामना

कोटा: दुबई (Dubai) की फ्लाइट में सह-पायलट (Co-Pilot) के ह_मले में घायल भारतीय पायलट स्मित …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !