Sunday , 7 June 2026
Breaking News

हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी की सड़कें बदहाल

सवाई माधोपुर: (राजेश शर्मा): सवाई माधोपुर जिला मुख्यालय पर हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में सड़कों की बदहाली से आम जन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि राज बदला चाहे साल लेकिन हाउसिंग बोर्ड की सड़कों के हाल अब भी बदहाल। आवासन मण्डल निवासी सुरेश जैन ने बताया कि नगर परिषद की ओर से पंचमुखी हनुमान मन्दिर से बस स्टेण्ड तक सड़क का निर्माण किया गया है। लेकिन इस मुख्य सड़क से हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी की किसी भी गली में किसी भी लाइन में मुड़ते ही सड़क की जगह गड्ढे और कीचड़ से दो-दो हाथ होना पड़ता है।

 

Roads of Housing Board Colony are in bad condition in sawai madhopur

 

 

उन्होंने बताया कि लटिया नाले की पुलिया से आगे बढ़ते ही तीन सेक्टर तीन में जाने के लिए रास्ता है, जो कच्चे रास्ते से भी बहुत बुरा है। इसी तरह बस स्टेण्ड चौराहे से हनुमान नगर कॉलोनी की ओर जाने वाली मुख्य सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढों और कीचड़ का बोलबाला है। बस स्टेण्ड से किसी भी दिशा में मुड़ते ही गड्ढों के कारण हर समय दुर्घटना का अंदेशा बना रहता है। वहीं टूटी हुई पेयजल लाइनें एवं सीवरेज लाइनों से गन्दा पानी फैलने से सड़कों पर कीचड़ फैला रहता है। इनमें कई लोग गिर कर चोटिल भी हो चुके हैं।

 

 

 

 

 

क्षेत्र के लोगों ने बताया कि इन दिनों शादी समारोह के आयोजनों के कारण बस स्टेण्ड से शीतला माता मन्दिर, झूलेलाल मन्दिर, हनुमान मन्दिर आदि में जाने में भी सभी महिलाओं, बच्चों को भी गड्ढों और कीचड़ में होकर ही जाना पड़ता है। ऐसे में लोगों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने बताया कि जिन लोगों को कोटा लालसोट हाइवे पर जाना होता है वे भी हाउसिंग बोर्ड बस स्टेण्ड से होकर अथवा हनुमान नगर चौराहे से होकर श्याम वाटिका के रास्ते जीनापुर रोड़ पर जान का मार्ग है।

 

 

 

लेकिन इस मार्ग की हालत ऐसी है की इस पर दुपहिया, चौपहिया वाहन तो दूर पैदल जाने में भी चोटिल हो जाने का खतरा रहता है। ऐसे में खराब रास्तों के कारण लोगों भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। ऐसे में हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के लोगों ने स्थानीय विधायक, नगर परिषद एवं जिला प्रशासन से टूटी पेयजल लाइनों को सही करवाकर सड़कों को सही करवाने की मांग की है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Supreme Court said on NEET paper leak NTA did not learn from previous incidents

सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !