Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

शहीद दिवस पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को किया नमन

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि शहीद दिवस पर आज शनिवार को जिला कलक्ट्रेट एवं कार्यालयों में आयोजित कार्यक्रम में जिला कलक्टर राजेन्द्र किशन, गांधी जीवन दर्शन समिति के जिला सह संयोजक विनोद जैन, एडीएम डॉ. सूरज सिंह नेगी, जिला परिषद के सीईओ आर.एस. चौहान सहित अधिकारियों व कर्मचारियों ने दो मिनट का मौन रखकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं शहीदों को नमन किया व श्रद्धांजलि दी।

Salute to Father of the Nation Mahatma Gandhi on Martyr's Day in Sawai Madhopur

राज्य स्तरीय वर्चुअल कार्यक्रम:- शहीद दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने वीसी के माध्यम से राज्य स्तरीय वर्चुअल कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की मानवता के लिए उदार सोच का ही परिणाम था कि समस्त देशवासी आजादी के लिए उनके साथ खड़े हुए और देश को स्वतंत्रता मिली। उन्होंने स्कूली पाठ्यक्रम में गांधीजी के व्यक्त्तिव व जीवन दर्शन को शामिल करने की बात कही जिससे भावी पीढ़ी को उनके आदर्शों से परिचय कराया जा सके। वर्चुअल कार्यक्रम को गांधीवादी विचारक एस.एन. सुब्बाराव ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में दो मिनट का मौन रखकर शहीदों को श्रद्धाजलि दी गई। जिला मुख्यालय के राजीव गांधी सेवा केंद्र पर वर्चुअल कार्यक्रम में जिला कलक्टर राजेन्द्र किशन, गांधी जीवन दर्शन समिति के जिला सहसंयोजक विनोद जैन, एडीएम डॉ. सूरज सिंह नेगी, सीईओ जिला परिषद आर एस चौहान, एसडीएम सवाई माधोपुर कपिल शर्मा, पीआरओ आदि मौजूद थे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Car falls into deep pothole at bus stand Sawai Madhopur City Vikalp Times

सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !