Sunday , 7 June 2026
Breaking News

स्वर्णिम विजय दिवस पर अमर शहीदों को किया नमन, जिला कलेक्टर समेत 72 लोगों ने किया रक्तदान 

भारत-पाक 1971 युद्ध में भारत की विजय के 50 साल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आज गुरूवार को जिला मुख्यालय पर स्वर्णिम विजय दिवस पर समारोह आयोजित कर अमर शहीदों को श्रृद्धासुमन अर्पित किये। जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन ने शहीद कैप्टन रिपुदमन राजकीय पीजी कॉलेज में प्रातः 11 बजे पुष्पांजलि अर्पित कर अमर शहीदों को नमन किया। उन्होंने शहीद भगत सिंह और शहीद कैप्टन रिपुदमन सिंह की प्रतिमाओं पर भी माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन भी किया।

 

 

 

उल्लेखनीय है कि गुरूवार को शहीद कैप्टन रिपुदमन सिंह का जन्म दिवस भी है। कार्यक्रम में उपस्थित पूर्व सैनिक लादूराम का जिला कलेक्टर ने माला पहना कर अभिनन्दन किया। कलेक्टर ने बताया कि देश की एकता और अखण्डता के लिये शहादत देने वालों के हम सदा ऋणी रहेंगे। हम सब इस एकता और अखण्डता को मजबूत करने की दिशा में कार्य करें, ये ही उनको सच्ची श्रृद्धांजलि होगी। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति अपने दायित्व एवं कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करे।

 

Salute to immortal martyrs on Golden Victory Day in sawai madhopur

 

कार्यक्रम में अतिरिक्त जिला कलेक्टर डॉ. सूरज सिंह नेगी, एसडीएम सवाई माधोपुर कपिल शर्मा, शहीद कैप्टन रिपुदमन सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. ओपी शर्मा, कन्या महाविद्यालय की प्राचार्या मनीषा शर्मा ने भी देश के अमर शहीदों को नमन किया तथा श्रद्धा सुमन अर्पित किए। कार्यक्रम में कॉलेज प्राचार्य ने जिले के स्वतंत्रता सैनानियों के संबंध में संकलित जानकारी कलेक्टर को भेंट की।

 

 

 

इस अवसर पर पीजी कॉलेज में रक्तदान शिविर आयोजन किया गया। जिला कलेक्टर ने भी रक्तदान किया तथा उपस्थित रक्तदाताओं की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि रक्तदान जीवनदान का ही दूसरा रूप है। यह पुण्य का भी कार्य है। इस शिविर में जिला अस्पताल की टीम ने 72 यूनिट रक्त संग्रहित किया, वहीं 101 लोगों ने रक्तदान के लिए संकल्प पत्र भरे।

 

 

कार्यक्रम में महाविद्यालय का स्टॉफ, एनसीसी केडेट्स एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। 16 दिसम्बर  1971 को पाक सेना ने आत्मसमर्पण किया था। इस गौरवशाली ऐतिहासिक विजय के 50 साल पूर्ण होने पर गुरूवार को देशभर में स्वर्णिम विजय दिवस का आयोजन किया गया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Advisory issued for cow shelters to protect them from rising heat and heat wave in sawai madhopur Vikalp Times

बढ़ती गर्मी और लू से बचाने के लिए गौशालाओं हेतु एडवाइजरी जारी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में बढ़ती गर्मी (Extreme Heat) और लू (Heat Wave) के …

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !