Saturday , 5 September 2026
Breaking News

सतसिंह हत्याकांड : फरार चल रहे दो आरोपी गिरफ्तार

सांकड़ा के बहुचर्चित सतसिंह हत्याकांड मामले के शेष दो आरोपियों को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी अरविन्द कुमार मीना व भरतलाल उर्फ भरत्या गुर्जर को गिरफ्तार किया है। मामले में पांच नामजद आरोपियों को पुलिस पूर्व में ही गिरफ्तार कर चुकी है। एसपी सुनील कुमार विश्नोई ने बताया कि राकेश कुमार राजौरा एएसपी सवाई माधोपुर तथा राजवीर सिंह चम्पावत सीओ सिटी सवाई माधोपुर के सुपरविजन एवं थानाधिकारी राजकुमार मीना मलारना डूंगर के नेतृत्व में एससी एवं एसटी एक्ट के वांछित आरोपी अरविन्द कुमार मीना व भरतलाल उर्फ भरत्या गुर्जर को गिरफ्तार किया है।

 

Satsingh murder case,Two absconding accused arrested in sawai madhopur

 

गौरतलब है की गत वर्ष 26 जनवरी 2021 को मृतक के भाई रायसिंह मीना ने थाना मलारना डूंगर पर इस आशय से परिवाद दर्ज कराया की  25 जनवरी 2021 को सुबह करीब 10 बजे सतसिंह को नियोजित षड्यन्त्र के तहत धोखाधड़ी से बत्तीलाल श्यामोली,  भरत्या उर्फ भूरया गुर्जर, अरविन्द, रूकम, दिलीप, मुकेश उर्फ पकोड्या ने सतसिंह को बनास नदी में घेर कर मारपीट कर रहे है और मुझे ये लोग जान से मार देंगें ये सूचना दिन में भाई सतसिंह ने परिवादी को फोन पर बताई थी। इसी के साथ फोन कट गया और उसके कुछ समय बाद श्यामोली के भगवान सिंह ने सूचना दी कि सतसिंह को आरोपियों ने एकराय होकर जान से मार दिया है। इस पर पुलिस ने एससी – एसटी एक्ट में थाना मलारना डूंगर पर मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया। आरोपी मुकेश उर्फ पकोड़या, बत्ती लाल उर्फ टाईगर, भूरया गुर्जर, रूकमकेश और दिलीप को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा चुका है। शेष वांछित आरोपी घटना के वक्त से ही फरार चल रहे हैं।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !