Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

रीट परीक्षा को सफल बनाने के लिए कलेक्टर के नेतृत्व में युद्ध स्तर पर जुटा हुआ है प्रशासन

कलेक्टर ने अस्थाई बस स्टैंड, हेल्प डेस्क पर पहुंचकर लिया जायजा

रविवार, 26 सितम्बर को 2 पारियों में आयोजित होने वाली रीट परीक्षा- 2021 आयोजन को सफल बनाने के लिये जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन के नेतृत्व में पूरा सरकारी अमला यु़द्ध स्तर पर चौबीसों घंटे जुटा हुआ है। शनिवार को दिनभर जिला कलेक्टर ने सम्बंधित अधिकारियों से निरन्तर फीडबैक लिया, दूसरे जिलो में जाने वाले अभ्यर्थियों को रोडवेज की बसों क माध्यम से रवाना करवाया, उनसे फीडबैक लिया, दूसरे जिलों से अपने जिले में आ रहे अभ्यर्थियों और उनके परिजनों के आवास, भोजन की व्यवस्था की निगरानी की। सवाई माधोपुर में 23 और गंगापुर सिटी में 16 परीक्षा केन्द्र हैं। जिले में दोनों पारियों में 13083-13083 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। सवाई माधोपुर में 7274 एवं गंगापुर में 5809 अभ्यर्थियों की परीक्षा होगी। कलेक्टर ने इन्द्रा मैदान स्थित अस्थायी बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन स्थित हैल्प डेस्क का निरीक्षण किया तथा वहॉं नियुक्त कार्मिकों की हौसला अफजाई करते हुए कहा कि बाहर से आये अभ्यर्थियों को जितनी सुविधा दे सकते हैं, देने का पूर्ण प्रयास करें जिससे वे सवाई माधोपुर जिले की बहुत बढ़िया छवि लेकर जाएं।

 

कलेक्टर ने साहूनगर स्थित अस्थाई बस स्टैंड, खैरदा हेल्प डेस्क तथा रेलवे स्टेशन परिसर का भी निरीक्षण किया। रेलवे स्टेशन परिसर में जीआरपी एवं आरपीएफ के अधिकारियों से समुचित व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी ली। शनिवार को दोपहर जिला मुख्यालय सवाई माधोपुर के इंद्रा मैदान से भरतपुर, दौसा, अलवर, बांरा, जयपुर, बूंदी आदि स्थानों के लिए परीक्षार्थियों को लेकर बसें रवाना की गई। इसी प्रकार गंगापुर से भरतपुर, बूंदी, जयपुर एवं दौसा के लिए बसों के माध्यम से परीक्षार्थियों को भिजवाया गया। शाम चार बजे तक जिला मुख्यालय के इंदिरा मैदान से 26 एवं गंगापुर से 22 बसों के माध्यम परीक्षार्थियों को परीक्षा केन्द्र वाले जिले के लिए भेजा जा चुका था। परीक्षार्थियों को बसों के माध्यम से भेजने का कार्य जारी है।

 

इसी प्रकार जिले के अंदर उपखंड मुख्यालयों से गंगापुर एवं सवाई माधोपुर के लिए भी परीक्षार्थियों को लाने ले जाने के लिए बसों की सुविधा उपलब्ध करवाई गई। जिला कलेक्टर ने रेलवे एवं रोडवेज के अधिकारियों से दिनभर संपर्क में रहकर दूसरे जिलों से आने वाले परीक्षार्थियों और सवाई माधोपुर जिले से अन्य जिलों में जाने वाले परीक्षार्थियों की सुविधा, आवास एवं भोजन व्यवस्था के बारे में जानकारी प्राप्त कर सतत मॉनिटरिंग की।

हेल्प डेस्क पर मिल रही है पूरी हेल्प:-

परीक्षार्थियों को परेशानी नहीं हो, इसके लिए सवाई माधोपुर में 6 स्थानों चकचैनपुरा, खैरदा, भैंरो दरवाजा, रेलवे स्टेशन और दोनों बस स्टैंड पर हैल्प डेस्क चौबीसों घंटे कार्यरत हैं। यहॉं पहुंचे अभ्यर्थियों और उनके परिजनों से अच्छी सुविधा उपलब्ध करवाने के लिये जिला कलेक्टर का आभार प्रकट किया। इसी प्रकार गंगापुर सिटी में विभिन्न स्थानों पर हैल्प डेस्क कार्यरत रही। हेल्प डेस्क पर अभ्यर्थियों को सभी सूचनाएं एवं हेल्प उपलब्ध करवाई जा रही है।

 

Sawai madhopur collector inspected of the temporary bus stand in sawai madhopur

रहने, खाने-पीने की सभी सुविधाएं:-

परीक्षार्थियों को रहने, खाने-पीने की सुविधाओं के लिए सभी माकूल प्रबंध किए गए है। कलेक्टर ने बताया कि विभिन्न सामाजिक संगठन अपने स्तर पर अभ्यर्थियों के आवास और भोजन की व्यवस्था कर रहे हैं। इसके अतिरिक्त कोई भी अभ्यर्थी इन्द्रा रसोई में जाकर अपना परीक्षा प्रवेश पत्र दिखाकर 27 सितम्बर तक निःशुल्क भोजन कर सकता है। प्रशासन द्वारा चिन्हित होटल व अन्य स्थानों पर रूकने वाले अभ्यर्थियों के लिये भामाशाहों, होटल संचालकों के माध्यम से 25 और 26 सितम्बर को अभ्यर्थियों को निर्धारित शुल्क पर भोजन उपलब्ध करवाया जाएगा।

 

इसके अतिरिक्त 26 सितंबर को सवाई माधोपुर जिला मुख्यालय पर पहली पारी की परीक्षा समाप्त होने के तत्काल बाद परीक्षा केन्द्रों के बाहर स्वयंसेवी संस्था द्वारा निःशुल्क भोजन के पैकेट वितरित किये जाएंगे। इसकी गुणवत्ता जांच के लिए खाद्य निरीक्षक एवं रसद विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए गए है। महिला अभ्यर्थियों के रूकने के लिए पृथक से व्यवस्था की गई है।

परीक्षा केन्द्र पर कोई नहीं ले जा सकेगा मोबाइल:-

कलेक्टर ने बताया कि किसी भी प्रकार की नकल को रोकने के लिये परीक्षा केन्द्र में किसी भी व्यक्ति को मोबाइल लेकर घुसने की अनुमति नहीं होगी। कोई भी अधिकारी चाहे वह फ्लाइंग स्कवायड में हो, प्रशासनिक या पुलिस अधिकारी हो, किसी भी हालत में मोबाइल परीक्षा केन्द्र के भीतर नहीं ले जा पाएगा। सेंटर पर परीक्षा केन्द्राधीक्षक, अतिरिक्त केन्द्राधीक्षक, ऑर्ब्जवर, वीक्षक, सहायक कर्मचारी एवं अन्य कार्मिक भी मोबाइल नहीं ला सकेंगे। कलेक्टर ने यह भी निर्देश दिए है कि परीक्षा केन्द्र पर लगे सभी कार्मिक, पुलिसकर्मी पहचान पत्र लगाकर रखेंगे। बिना पहचान पत्र के किसी को भी केन्द्र पर प्रवेश नहीं होगा।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Sawai Madhopur Panchayat Elections Bamanwas-Bonli in the third phase, Sawai Madhopur-Gangapur in the fourth phase

सवाई माधोपुर पंचायत चुनाव: बामनवास-बौंली तीसरे चरण में, सवाई माधोपुर-गंगापुर चौथे चरण में

सवाई माधोपुर: राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान (State Election Commission of Rajasthan) द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं (Panchayati …

The full schedule for the Rajasthan Panchayat elections has been released check when voting will take place in your area Vikalp Times

इंतजार खत्म! राजस्थान पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल जारी, देखें आपके यहाँ कब होगी वोटिंग

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव (Panchayati Raj Election – 2026) को …

Transfer of 10 RAS and 15 APO officers Major administrative reshuffle in Rajasthan before panchayat election vikalp times

10 RAS APO, 15 का ट्रांसफर: आचार संहिता से पहले राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

जयपुर: पंचायतीराज चुनावों (Panchayati Raj Election) की आचार संहिता (Aachar Sanhita) लागू होने से ठीक पहले …

Elderly woman Sawai Madhopur Silver anklet Police Vikalp Times

सवाई माधोपुर में बुजुर्ग महिला से लू_ट, पैर से चांदी का कड़ा काटकर भागे बदमाश

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के कुंडेरा (kundera) थाना क्षेत्र के शेरपुर (Sherpur) गांव के …

Major news regarding petrol and diesel New export duty rates come into effect today 1 oct 26 Vikalp Times

पेट्रोल-डीजल से जुड़ी बड़ी खबर: आज से लागू हुई एक्सपोर्ट ड्यूटी की नई दरें

नई दिल्ली: केंद्र सरकार (Government of India) ने पेट्रोलियम उत्पादों (Petroleum Products) के निर्यात पर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !