Sunday , 7 June 2026
Breaking News

ह*त्या का आरोपी पुलिस की गि*रफ्त में

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर जिले की बहरांवड़ा कलां थाना पुलिस ने ह*त्या के एक आरोपी को पकड़ा है। पुलिस ने आरोपी हनुमान बैरवा पुत्र रतनलाल बैरवा निवासी पीलाडांडा बहरांवड़ा कलां जिला सवाई माधोपुर को गिर*फ्तार किया है। बहरांवड़ा कला थानाधिकारी अमर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि सवाई माधोपुर जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई है।

 

 

 

Sawai Madhopur Police News 14 oct 24

 

 

उन्होंने बताया कि गत 7 अक्टूबर को पांची देवी अपने पुत्र राधा मोहन उर्फ मोहन और हरिगोविंद उर्फ गोविंद के साथ सवाई माधोपुर पेशी पर जा रहे थे। पांची देवी अपने पुत्रों के साथ पीलाडांडा से पैदल मोरोज होते हुए बस स्टैंड जा रहे थे। इसी बीच मरोज आश्रम के आगे मोड़ पर आरोपी हनुमान, हरीकिशन, रामलाल, मोहन ओमप्रकाश, संजय, बलवीर, रमेश, मानसिंह रास्ते में सड़क किनारे पर घा*त लगाए हुए बैठे हुए थे। आरोपी तीनों को देखकर कहने लगे कि  यह तीनों डेढ़ साल पहले भी बच गए थे। आज तीनों अकेले मिले है। आज इन तीनों को जा*न से मा*र कर दो। इतने में ही आरोपियों ने बोलेरो को तेज गति में चलाते हुए हर हरिगोविंद पर च*ढ़ा दी।

 

 

 

जिससे हरिगोविंद गाड़ी के नीचे दब गया। वहीं पांची देवी और राधामोहन आगे की तरफ भागे। फिर दोबारा आरोपियों ने गाड़ी को उनके पीछे दौड़ाया। गाड़ी राधामोहन के ऊपर भी च*ढ़ा दी। बोलेरो राधामोहन को घसीटते हुए दूर तक ले गई। वारदात में राधा मोहन की मौके पर ही मौ*त हो गई थी। वहीं हरगोविंद को अस्पताल ले जाते समय उसकी मौ*त हो गई। जिसकी रिपोर्ट पांचीदेवी ने बहरांवड़ा कला थाने में दर्ज कराई थी।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Supreme Court said on NEET paper leak NTA did not learn from previous incidents

सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !