Tuesday , 21 July 2026
Breaking News

मतदान दलों का द्वितीय प्रशिक्षण हुआ सम्पन्न

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार टोंक-सवाई माधोपुर लोकसभा क्षेत्र के लिए 26 अप्रैल को होने वाले मतदान के पीठासीन अधिकारियों एवं मतदान अधिकारियों का प्रशिक्षण शनिवार को राजकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय एवं केन्द्रीय विद्यालय ठींगला में सम्पन्न हुआ। चुनाव प्रशिक्षण सहायक प्रभारी दिनेश गुप्ता ने बताया कि शनिवार को मतदान दल संख्या 981 से 1131 तक एवं 52 महिला तथा 8 दिव्यांग पीठासीन एवं प्रथम मतदान अधिकारियों को राजकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय ठींगला सवाई माधोपुर में प्रशिक्षण दिया गया। वहीं मतदान दल संख्या 1001 से 1131 तक के द्वितीय एवं तृतीय मतदान अधिकारियों का प्रशिक्षण केन्द्रीय विद्यालय ठींगला में प्रथम पारी में हुआ तथा महिला एवं दिव्यांग द्वितीय एवं तृतीय मतदान अधिकारियों का प्रशिक्षण द्वितीय पारी मे केन्द्रीय विद्यालय में दिया गया। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण में 15 से 20 अप्रैल तक कुल 4 हजार 764 मतदान अधिकारियों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया।

 

Second training of polling parties completed in sawai madhopur

 

“आओ बूथ चले” अभियान का आयोजन आज

लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर जिले में आमजन को मतदान हेतु जागरूक करने एवं शत-प्रतिशत मतदान के उद्देश्य से जिले के सभी मतदान केन्द्रों पर 21 अप्रेल (रविवार) को “आओ बूथ चले” अभियान आयोजित किया जाएगा। उप जिला निर्वाचन अधिकारी जगदीश आर्य ने बताया कि “आओ बूथ चले” अभियान के तहत 21 अप्रेल को प्रातः 11 बजे से सायं 6 बजे तक प्रत्येक मतदान केन्द्र पर बीएलओ उपस्थित रहकर मतदाताओं को मतदाता मार्गदर्शिका एवं मतदाता पर्ची वितरित करने का कार्य करेंगे।

 

About Vikalp Times Desk

Check Also

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Car falls into deep pothole at bus stand Sawai Madhopur City Vikalp Times

सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !