Saturday , 5 September 2026
Breaking News

सेवा संगठन ने आरटीई के विद्यार्थियों की फीस दिलाने की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन

स्कूल एजुकेशन वेलफेयर एसोसिएशन (सेवा) सवाई माधोपुर ने गैर सरकारी विद्यालयों के निःशुल्क पढ़ाये गये विद्यार्थियों के भुगतान दिलाने की मांग को लेकर जिला कलेक्टर को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नाम ज्ञापन सौंपा। जिलाध्यक्ष डॉ. सुनील जैन ने बताया की
प्रदेश के गैर सरकारी स्कूलों में शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 के तहत शिक्षा सत्र 2022-23 में 25% नि:शुल्क पढ़ाये गये विद्यार्थियों की फीस का पुनर्भरण दिसम्बर 2022 को होना था।

 

विभाग के कर्मचारियों की ढ़िलाई के चलते अब तक भुगतान नहीं हुआ है। प्रदेश के सभी गैर सरकारी स्कूलों में विभाग द्वारा गठित भौतिक सत्यापन दलों द्वारा फीस पुनर्भरण के योग्य पाए जाने वाले विद्यार्थियों की रिपोर्ट विभाग को प्रस्तुत किए जाने के उपरांत विभाग ने उनके बिल स्वीकृत कर ट्रेजरी को भेज दिए।

 

Service organization submitted memorandum regarding the demand of getting the fees of RTE students

 

ट्रेजरी ने उन बिलों को पास करके फाइनेंस डिपार्टमेन्ट जयपुर को 25 मार्च 2023 से पहले ईसीएस हेतु भेज दिये। लेकिन वित्तिय वर्ष समाप्त होने तक यानी 31 मार्च 2023 तक ईसीएस नहीं हुआ। स्कूलों को फीस पुनर्भरण नहीं किया गया है। गैर सरकारी विद्यालयों के सामने भयंकर आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।

 

उन्होंने कहा कि सभी गैर सरकारी विद्यालयों को शिक्षा सत्र 2022-23 की दोनों की किस्तों का भुगतान का 15 दिवस के अन्दर किया जाए। अन्यथा मजबूरन निजी विद्यालय संचालकों को आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ेगा। इस दौरान अब्दुल माजिद, मुकेश जैन, प्रतीक जैन एवं एसएन शर्मा आदि मौजूद रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

Major reshuffle in Rajasthan ahead of civic body elections; 41 municipal officials transferred Vikalp Times

राजस्थान में निकाय चुनाव से पहले बड़ा फेरबदल, 41 अफसरों के तबादले

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में निकाय चुनाव (Local Body Elections) से पहले स्वायत्त शासन विभाग (Local …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !