Saturday , 5 September 2026
Breaking News

पशुओं के प्रति सहानुभूति व सहृदयता हमारे संस्कारों का प्रमुख गुणधर्म – जसकौर मीना

शबरी कामधेनु मंदिर का हुआ विधिवत शुभारंभ

 

गौ संवर्धन का प्रतीक बनेगा शबरी कामधेनु मंदिर – अर्चना मीना

सवाई माधोपुर के अजनोटी मैनपुरा स्थित शबरी ऑर्गेनिक कृषि एवं डेयरी फार्म पर आज रविवार को शबरी कामधेनु मंदिर का विधिवत शुभारंभ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक राजेंद्र अवस्थी के करकमलों द्वारा किया गया। इस अवसर पर शबरी फार्म की संस्थापिका एवं दौसा सांसद जसकौर मीना ने कहा कि पशुओं के प्रति सहानुभूति व सहृदयता हमारे संस्कारों का प्रमुख गुणधर्म है। गौमाता हमारी धार्मिक, आध्यात्मिक, सामाजिक एवं आर्थिक परिपूर्णता का माध्यम है। सदियों से हर हिंदू घर में गौ पालन की परम्परा रही है जो आज के युग में भी उतनी ही प्रासंगिक है।
Shabri Kamdhenu temple inaugurated in Sawai Madhopur
जसकौर ने कहा कि सड़क पर लावारिस पड़ा गौधन हमारे लिए चिंता का विषय है। प्लास्टिक एवं कचरा खाकर असमय काल का ग्रास बनती गौ माता के संवर्धन व पोषण के लिए बहुत समय से मेरे मन में यह विचार आता रहा है कि यदि प्रत्येक कृषक घर एक लावारिस गाय के पालन की जिम्मेदारी का निर्वहन करें तो सड़कों पर आए दिन दुर्घटना व अकाल मृत्यु का शिकार होती गौमाता को बचाया जा सकता है। साथ ही बचाया जा सकता है हमारा प्राचीन विचार एवं संस्कृति जिसमें मूक पशुओं में भी ईश्वर का स्वरूप देखने का अद्भुत संस्कार विद्यमान है।
Shabri Kamdhenu temple inaugurated in Sawai Madhopur
इस अवसर पर जिले की लोकप्रिय समाजसेविका एवं शबरी ऑर्गेनिक फार्म की सीईओ अर्चना मीना ने कहा भारत पुरातन काल से ही विश्व में अपनी एक अलग पहचान रखता है। एक भावना प्रधान, कर्म प्रधान एवं सम्पूर्ण सृष्टि के कल्याण को प्रधान मानने वाले राष्ट्र के रूप में हमारा अलग ही अस्तित्व है। हमारे लिए कण कण में ईश्वर का वास है और हर जीव में परमात्मा व्याप्त है, इसी विश्वास और संस्कार का परिचायक है कि हम माता की भांति मानव जाति का पालन पोषण करने वाली गौ माता में समस्त देवताओं का वास मानकर उन्हें पूजते है और मां का स्थान देते हैं।
Shabri Kamdhenu temple inaugurated in Sawai Madhopur
आज हमारे शबरी फार्म पर इसी भावना से शबरी कामधेनु मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का सपना प्रभु इच्छा से पूरा हुआ। अर्चना ने कहा गौ संवर्धन का प्रतीक यह मंदिर जीव जंतु के प्रति करुणा, दया एवं प्रकृति के प्रति हमारे भीतर संवेदनशीलता की प्रेरणा जाग्रत करेगा ऐसा मेरा दृढ़ विश्वास है। कार्यक्रम में जयपुर, दौसा, सवाई माधोपुर, टोंक, करौली सहित अन्य जिलों से आए हुए गौ प्रेमियों ने भोजन प्रसादी ग्रहण की और शबरी कामधेनु मंदिर के दर्शन किए।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !