Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

शताब्दी अवस्थी फाउण्डेशन ने किया बेटी की शादी में सहयोग

शताब्दी अवस्थी फाउण्डेशन द्वारा एक ऐसी बेटी की शादी में सहयोग किया जिसके माता पिता अब इस दुनिया में नहीं है। फाउण्डेशन की शताब्दी अवस्थी ने बताया कि 5 फरवरी को सवाई माधोपुर की एक बेटी मोनिका शर्मा की शादी है, इस बिटिया के मां-बाप दोनों इस दुनिया में नहीं है। इसलिए शादी की पूरी जिम्मेदारी मोनिका के दीदी और जिजाजी ने उठा रखी है। इस कड़ी में मोनिका की शादी अच्छी तरह से करवाने के लिए शताब्दी अवस्थी फाउण्डेशन ने मोनिका की शादी में मदद करने का बीड़ा उठाया।
Shatabdi Awasthi Foundation helped in the marriage of the daughter in sawai madhopur
फाउण्डेशन ने जन सहयोग के माध्यम से कन्यादान राशि एकत्रित की तथा फर्नीचर का सामान डबल बेड मय गद्दा, ड्रेसिंग टेबल आदि दिलवाया गया। फाउण्डेशन की तरफ से जन सहयोग के माध्यम से एकत्रित 22 हजार रूपये की राशि का चेक जिला कलेक्टर सुरेश कुमार ओला द्वारा कन्या के जीजाजी को सौंपा गया। इस अवसर पर फाउण्डेशन के पदाधिकारियों द्वारा जिला कलेक्टर को गणेश की प्रतिमा भेंट कर जिले में उनका स्वागत किया गया। इस अवसर पर ममता अवस्थी, सुरेश शर्मा, अशोक जैन और भावना सिंह आदि उपस्थित रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Car falls into deep pothole at bus stand Sawai Madhopur City Vikalp Times

सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !