Sunday , 7 June 2026
Breaking News

राज्य स्तर पर सराहा गया शुभंकर शेरू की गतिविधियों को

जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ.एस.पी.सिंह तथा जिला परिषद मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं स्वीप प्रभारी किशोर कुमार के नेतृत्व में सवाई माधोपुर जिले में स्वीप गतिविधियों का आयोजन पूरे चरम पर है।
जिले में मतदाता जागरूकता के लिए रोचक स्वीप गतिविधियों का आयोजन हो रहा है। वोट मैराथन, पुरुष मतदाता रैली, महिलाओं की मेहंदी प्रतियोगिता, बालसभाओ, मांडना, रंगोली, स्वीप मोबाइल वैन, विभिन्न वर्गों को लक्षित कर शेरू का संदेश, रैलियों, विभिन्न वर्गों द्वारा सौ फ़ीसदी मतदान के लिए शपथ आदि कार्यक्रमों से लगातार सौ प्रतिशत मतदान की अलख जगाई जा रही है।

Shubhankar Sheru appreciated state level
सवाई माधोपुर जिले में निर्वाचन की पहचान बन चुका शुभंकर शेरू सवाई माधोपुर जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ.एस.पी.सिंह के बेहतरीन नवाचार का उदाहरण है। शुभंकर शेरू के काव्यात्मक संदेशों की चर्चा सवाई माधोपुर आमजन में रोजाना होती है। मतदान के प्रति उत्साहित करने वाले शुभंकर शेरों के यह संदेश रोचक भाषा सहित आकर्षक चित्र में प्रदर्शित होते हैं जोकि महिला पुरुष बुजुर्ग युवा सभी को खासा प्रभावित करते हैं। शुभंकर शेरू के संदेशों को सोशल मीडिया और व्हाट्सएप ग्रुप पर भी सवाई माधोपुर के आमजन रोजाना शेयर करते हैं।
स्वीप गतिविधियों के अंतर्गत सवाई माधोपुर कलेक्ट्रेट भवन दुल्हन की तरह सज गया है। कलेक्ट्रेट भवन पर जगह-जगह मतदान के लिए जागरूकता के संदेश वाले होर्डिंग्स और फ्लेक्स बैनर लगाए गए हैं। इसके साथ ही शेरू के संदेश के फ्लेक्स बैनर लगाए गए हैं। शेरू की 29 अप्रैल को वोट करने की अपील वाली स्टैंडी भी लगाई गई है। इसके साथ ही जिला मुख्यालय पर जगह-जगह होर्डिंग्स, फ्लैक्स-बैनर लगाए गए हैं जिन पर मतदाता जागरूकता के संदेश और साथ ही शेरू के द्वारा दिया गया 29 अप्रैल को मतदान किए जाने का संदेश प्रदर्शित है।
जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. एस.पी.सिंह स्वीप कार्यक्रम के प्रभारी किशोर कुमार एवं सह प्रभारी नीरज भास्कर की निरंतर सक्रियता से सवाई माधोपुर जिले में बेहतरीन गतिविधियां की जा रही हैं। जो कि निश्चित रूप से लक्ष्य को अर्जित करने के लिए एक बेहतरीन प्रयास है। जिससे प्रेरित होकर आम मतदाता भी सौ प्रतिशत मतदान को तत्पर दिखाई दे रहा है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Supreme Court said on NEET paper leak NTA did not learn from previous incidents

सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !