Sunday , 7 June 2026
Breaking News

श्वेता गुप्ता ने मर्सी रिहेबिलेशन शेल्टर होम का किया निरीक्षण

राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के निर्देशानुसार आज बुधवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव श्वेता गुप्ता ने मर्सी रिहेबिलेशन शेल्टर होम, सवाई माधोपुर का निरीक्षण किया।

 

 

 

निरीक्षण के दौरान प्राधिकरण सचिव ने संस्थान में बच्चों के ठहराव, इन्हें दी जाने वाली सहायता, चिकित्सकीय सुविधा, फर्स्ड एड बॉक्स की व्यवस्था, कुशल परामर्शदाता, स्नानागार, पर्याप्त ओढ़ने-बिछाने की व्यवस्था, आवासित बालकों के दैनिक उपयोग की वस्तुओं की उपलब्धता, भोजन की व्यवस्था आदि के संबंध में पूछताछ कर जांच की। प्राधिकरण सचिव ने शेल्टर होम के अधीक्षक मुकेश वर्मा को बालकों के कक्षों में बेहतर साफ-सफाई रखने, ओढ़ने व बिछाने की पर्याप्त व्यवस्था रखने के संबंध में निर्देश प्रदान किये।

 

 

 

संस्थान में प्रतिमाह बालकों के स्वास्थ्य जांच हेतु डॉक्टर की विजिट, प्राथमिक उपचार किट, रसोई में अग्निशमन यंत्र की व्यवस्था, पर्याप्त रोशनदान, संस्था के परिसर को सर्दियों में गर्म एवं गर्मियों में ठण्डा रखने की व्यवस्था आदि के संबंध में भी निर्देश प्रदान किये। संस्थान में प्रदान की जाने वाली सुविधाओं का विवरण बोर्ड पर अंकित करने के निर्देश प्रदान किये।

 

 

Shweta Gupta inspects Mercy Rehabilitation Shelter Home in sawai madhopur

 

 

कोविड-19 माहमारी को मध्यनजर रखते हुए आवासित दिव्यांग बालकों एवं कर्मचारीगण हेतु सेनेटाईजर, मास्क एवं फेस मास्क का प्रयोग करने हेतु निर्देश प्रदान किये। इस अवसर पर चाईल्ड लाईन कॉर्डिनेटर हरिशंकर बबेरवाल, हाउस रीच वर्कर अभिषेक माली एवं प्राधिकरण के वरिष्ठ सहायक महेन्द्र बैरवा आदि उपस्थित थे।

 

 

जिले में लगेंगे 15 पैरा लीगल वॉलंटियर्स, आम जन को देंगे विधिक जानकारी

 

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने पैरा लीगल वॉलंटियर्स के लिये आवेदन आमंत्रित किया है। जिला मुख्यालय पर 4, चौथ का बरवाड़ा के लिये 3 तथा गंगापुर सिटी, बौंली, बामनवास तथा मलारना डूंगर में 2-2 पैरा वॉलंटियर्स लगाये जायेंगे।

 

 

आवेदन के प्रफॉर्मा के लिये जिला या तालुका स्तरीय विधिक सेवा प्राधिकरण कार्यालय में सम्पर्क किया जा सकता है। आवेदन के लिये न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास है। साक्षात्कार में उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को प्रशिक्षण दिया जायेगा। आवेदन करने की अंतिम तिथि 2 जनवरी 2022 रखी गई है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Supreme Court said on NEET paper leak NTA did not learn from previous incidents

सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !