Thursday , 23 April 2026
Breaking News

श्वेता गुप्ता ने पैनल अधिवक्तागण एवं पैरालीगल वाॅलेन्टियर्स की ली ऑनलाइन मीटिंग

राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर एवं अश्वनी विज अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (जिला एवं सेशन न्यायाधीश) सवाई माधोपुर के निर्देशन में आज शुक्रवार को श्वेता गुप्ता सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सवाई माधोपुर द्वारा विधिक सेवा कार्यक्रमों को गति प्रदान करने, प्रभावी क्रियान्वयन और 10 जुलाई को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन के संबंध में जिलें के पैनल अधिवक्तागण और पैरालीगल वॉलेन्टियर्स की सिस्को वेबेक्स के माध्यम से ऑनलाईन मीटिंग का आयोजन किया गया। मीटिंग से जुडे हुए जिलें के पैनल अधिवक्तागण एवं पैरालीग वॉलेन्टियर्स को श्वेता गुप्ता सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सवाई माधोपुर ने मीटिंग के दौरान उनके अधिकारो और कर्तव्यो आदि के बारे मे विस्तार से जानकारी प्रदान की। पैरालीगल वॉलेन्टियर्स को नाल्सा योजनाओं का प्रचार-प्रसार करने और नाल्सा योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाने के साथ-साथ स्थायी लोक अदालत, मध्यस्थता कार्यक्रम, पीड़ित प्रतिकर स्कीम का प्रचार-प्रसार करने हेतु निर्देशित किया एवं तालुका के समन्वय से शिविर आयोजित करने हेतु निर्देश दिए गये। साथ ही बताया कि माननीय राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के निर्देशानुसार इस वर्ष को नारी सुरक्षा, सम्मान और गौरव के वर्ष के रूप में मनाया जाना है जिसके संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि बालिकाओं, माहिलओं को स्वास्थ्य और मानसिक रूप से स्वस्थ्य रखने की जिम्मेदारी समाज तथा प्रत्येक व्यक्ति की है।

Shweta Gupta took online meeting of panel advocates and paralegal volunteers in sawai madhopur

महिलाएं घर की इज्जत होती है, उनका सम्मान और सुरक्षा करना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। नारी सुरक्षा एक गंभीर मुद्दा है, हम सब को मिलकर इस समस्या को हल करना होगा। कानून और पुलिस की मदद लेने होगी ताकि नारी के साथ कोई भी बदसलूकी करने से पहले सोचे।
मीटिंग से जुडे हुए पैनल अधिवक्तागण को उनके द्वारा विधिक साक्षरता शिविरों के संबंध मे चर्चा की गई तथा पैनल अधिवक्तागण को अपने-अपने कार्य क्षेत्र से संबंधित विधिक जानकारी बाबत् जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं तालुका के समन्वय से शिविर आयोजित करने हेतु निर्देश दिए गये। तथा 10 जुलाई को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिकाधिक प्रकरणों में राजीनामा करवाने के लिए पक्षकारान् को प्रेरित करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए। पैनल अधिवक्तागण को आमजन मे विधिक जागरूकता के प्रचार-प्रसार करने हेतु विधिक साक्षरता शिविर लगाए जाने के निर्देश दिए तथा नालसा-रालसा की विभिन्न योजनाओं के प्रचार करने से संबंधित दिशा-निर्देश प्रदान किए।

About Vikalp Times Desk

Check Also

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Sawai madhopur acb action on nadoti sdm Kajal Meena Karuali News 17 April 26

1 लाख मांगे, 60 हजार में पकड़ी गई SDM काजल मीणा, ACB ने ऐसे बिछाया जाल

करौली: करौली जिले के नादौती में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। सवाई …

lecturer suspended dowry kundera police Husband wife sawai madhopur news

पत्नी की शिकायत पड़ी भारी, दहेज लेने के आरोप लेक्चरर सस्पेंड

सवाई माधोपुर: राजस्थान के शिक्षा विभाग ने दहेज लेने के आरोप में एक लेक्चरर को …

Unique initiative by Sawai Madhopur SP Jyeshtha maitrei police personnel will now be able to celebrate special days with their families.

एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी की अनूठी पहल, पुलिसकर्मी अब परिवार के साथ मना सकेंगे खास दिन

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) में पुलिसकर्मियों के लिए एक सकारात्मक और मानवीय पहल …

Tragic incident in district hospital Sawai Madhopur Pregnant Woman New Born Baby 14 April 26

जिला अस्पताल में दर्दनाक घटना, प्रसूता और नवजात की मौ*त, डॉक्टरों पर लापरवाही के आरोप

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) के जिला अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड में प्रसूता और …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !