Monday , 8 June 2026
Breaking News

महिला कृषक श्रमिकों को सिखाया जीवामृत बनाने का तरीका

कृषि विभाग की ओर से राजस्थान कृषि श्रमिक संबल मिशन के अंतर्गत सूरवाल कस्बे में स्थित राजीव गांधी सेवा केंद्र पर उप सरपंच जगदीशी देवी मीना की अध्यक्षता में जैविक खेती विषय को लेकर महिला कृषि श्रमिकों का कौशल विकास एवं क्षमता निर्माण प्रशिक्षण शुरू हुआ। सूरवाल के कृषि पर्यवेक्षक विजय जैन ने बताया कि इस मौके पर आत्मा परियोजना के निदेशक अमर सिंह ने रासायनिक खादों के दुष्प्रभावों से दूर रहकर पारंपरिक तरीके से जैविक खेती को अपनाकर मानव, मृदा व जल के स्वास्थ्य बचाने के लिए प्रेरित किया।

 

Skill development and capacity building training of women agricultural workers started on the subject of organic farming in sawai madhopur

 

 

कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. बी एल मीणा ने जैविक खेती के तरीके व समन्वित कीट प्रबंधन तकनीकी बताई। उद्यान विभाग के उप निदेशक चन्द्र प्रकाश बड़ाया ने कहा कि मधुमक्खी पालन से स्वरोजगार के साथ उपज में इजाफा उत्पादन भी गुणवत्तायुक्त होता है। बैंक ऑफ बड़ौदा प्रतिनिधि अन्तिमा चौहान ने सामाजिक सरोकार योजनाओं से रूबरू कराया। विशेषज्ञ किसान जानकीलाल मीणा ने जैविक खाद बनाने के तरीके बताये।

 

 

प्रशिक्षण के दौरान सहायक कृषि अधिकारी हरिकेश मीना, मियाराम मीणा, ग्राम विकास अधिकारी विक्रम सैनी, कृषि पर्यवेक्षक सुनील वर्मा आदि मौजूद रहे। प्रशिक्षण में ग्राम पंचायत सूरवाल, सुनारी व सिनोली की 30 महिला श्रमिक किसान भाग लिया, जिन्हें प्रशिक्षण के दूसरे दिवस में सरपंच शबनम बानो के सानिध्य में जैविक खेती का प्रायोगिक प्रशिक्षण दिया गया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Advisory issued for cow shelters to protect them from rising heat and heat wave in sawai madhopur Vikalp Times

बढ़ती गर्मी और लू से बचाने के लिए गौशालाओं हेतु एडवाइजरी जारी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में बढ़ती गर्मी (Extreme Heat) और लू (Heat Wave) के …

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !