Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

तो अब बीसलपुर के पानी से जयपुर का रामगढ़ बांध भरा जाएगा

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जयपुर के निकट जमवारामगढ़ में 23 जून को आयोजित महंगाई राहत शिविर का जायजा लिया। इसी अवसर पर एक सभा को संबोधित करते हुए सीएम गहलोत ने कहा कि उन्होंने अतिरिक्त मुख्य सचिव सुबोध अग्रवाल से बीसलपुर बांध का पानी जयपुर के सूखे पड़े रामगढ़ बांध में लाने के लिए सर्वे करने को कहा है। यानी सरकार अब बीसलपुर बांध का पानी रामगढ़ बांध में ले जाना चाहते हैं। सीएम गहलोत की इस घोषणा पर अजमेर जिले के जनप्रतिनिधियों को कुछ तो शर्म आनी चाहिए। मौजूदा समय में भी बीसलपुर के पानी पर अजमेर के साथ भेदभाव किया जा रहा है।
जबकि बीसलपुर बांध का निर्माण अजमेर की प्यास बुझाने के लिए ही किया गया था। लेकिन आज बांध से प्रतिदिन जयपुर को 950 एमएलडी पानी दिया जा रहा है, जबकि अजमेर को मात्र 350 एमएलडी पानी दिया जाता है। अजमेर में तीन और चार दिन में एक बार पेयजल की सप्लाई हो रही है। जबकि बीसलपुर बांध के पानी से जयपुर में रोजाना सप्लाई होती है। इतने भेदभाव के बाद भी अजमेर के जनप्रतिनिधि शांत बैठे है। अब जब बांध का पानी जयपुर के बांध में डालने का सर्वे हो रहा है तब अजमेर के जनप्रतिनिधियों के खून में कुछ तो गर्मी होनी चाहिए। शासन भाजपा का हो या कांग्रेस का दोनों ही शासन में अजमेर के जनप्रतिनिधि जयपुर के मुकाबले में कमजोर साबित हुए हैं।
So now the Ramgarh dam of Jaipur will be filled with the water of Bisalpur
भाजपा के जनप्रतिनिधि अपनी सरकार में मुख्यमंत्री के सामने बीसलपुर के मुद्दे पर जुबान खोलने की हिम्मत नहीं रखते थे तो अब कांग्रेस के शासन में कांग्रेस के जनप्रतिनिधि शांत हैं। केकड़ी के विधायक रघु शर्मा ताकतवर माने जाते हैं, लेकिन इन दिनों वे अपने निर्वाचन क्षेत्र केकड़ी में ही सिमट कर रह गए हैं। चूंकि रघु शर्मा को आगामी चुनाव में हार का डर सता रहा है, इसलिए इन दिनों मतदाताओं से लगातार संपर्क बना रहे है। यह बात अलग है कि जब वे चिकित्सा मंत्री थे, तब उन्होंने केकड़ी के लोगों का अपमान करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। मसूदा के कांग्रेसी विधायक राकेश पारीक सचिन पायलट गुट में हैं, इसलिए सरकार में उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही।
सब जानते हैं कि जयपुर का रामगढ़ बांध इसलिए सूखा है, क्योंकि बांध में पानी के आवक वाले रास्तों पर अतिक्रमण हो गए हैं। हाईकोर्ट के आदेशों के बाद भी अतिक्रमणों को नहीं हटाया जा सका है। सीएम गहलोत चाहते हैं कि अब रामगढ़ बांध को बीसलपुर बांध के पानी से भर दिया जाए। मौजूदा समय में पाइप लाइन के जरिए बीसलपुर से जयपुर को पानी की सप्लाई होती है। यदि पाइप लाइन से ही रामगढ़ बांध को भरने का निर्णय लिया जाता है तो यह अजमेर के साथ अन्याय होगा। अच्छा हो कि अजमेर जिले के जनप्रतिनिधि इस अन्याय को रोकने के लिए आवाज बुलंद करें। यदि जनप्रतिनिधियों ने विरोध नहीं किया तो अजमेर की जनता ऐसे जनप्रतिनिधियां को काफ नहीं करेगी। (एसपी मित्तल, ब्लॉगर)

About Vikalp Times Desk

Check Also

Bulldozer action in Jaipur, Wall, stairs, and tin shed demolished, 210 more in the crosshairs Vikalp Times

जयपुर में बुलडोजर एक्शन: दीवार, सीढ़ियां और टिनशेड तोड़े, 210 और निशाने पर

जयपुर: न्यू सांगानेर रोड (New Sanganer Road, Jaipur) को 100 फीट चौड़ा करने की कार्रवाई …

Rajasthan Youth Congress to get a new president Abhishek Chaodhary in the lead with 6.15 lakh votes!

राजस्थान यूथ कांग्रेस को मिलेगा नया अध्यक्ष! 6.15 लाख वोट लेकर अभिषेक चौधरी सबसे आगे!

जयपुर: राजस्थान यूथ कांग्रेस (Rajathan Youth Congress) के अध्यक्ष पद के चुनाव का परिणाम रविवार …

Mandal Bhilwara land police rajasthan News vikalp times

जमीन के लिए आमने-सामने हुए दो पक्ष, चली गो_लियां! गांव में मचा हड़कंप

भीलवाड़ा: Bhilwara जिले के मांडल (Mandal) थाना क्षेत्र के आरजिया इलाके के जाटों का खेड़ा …

Saint Surjaadas Ji Maharaj Barkhandi Dham, Lohargal Jhunjhunu Police News Vikalp Times

80 साल के संत की बेरहमी से ह_त्या! चढ़ावे के लिए पहाड़ी से दिया धक्का

झुंझुनूं: प्रसिद्ध तीर्थस्थल (Famous Pilgrimage Site) लोहार्गल स्थित बरखंडी धाम (Barkhandi Dham, Lohargal) के 80 वर्षीय …

Hanuman Chalisa recited in Kota for pilot Smit Machchhar prayers offered for his speedy recovery Dubai Vikalp Times

पायलट स्मित मच्छार के लिए कोटा में गूंजा हनुमान चालीसा, जल्द स्वस्थ होने की कामना

कोटा: दुबई (Dubai) की फ्लाइट में सह-पायलट (Co-Pilot) के ह_मले में घायल भारतीय पायलट स्मित …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !