नई दिल्ली: स्पेन में आई भीषण बाढ़ की वजह से अभी तक कम से कम 200 लोगों की मौ*त हो चुकी है। कई लोगों के लापता होने की खबरे भी सामने आ रही हैं। इमरजेंसी टीमें लापता लोगों के लिए लगतर तलाशी कर रही है। स्पेन में अधिकतर मौ*तें वैलेंसिया इलाके से सामने आई हैं। हालांकि अभी भी म*रने वालों की संख्या और बढ़ सकती है।
स्पेन के निवासियों का ऐसा भी कहना है कि अगर सरकार ने उनको बाढ़ के खतरे के बारे में पहले से आगाह किया होता तो इतनी तबाही ना होती। स्पेन के वैलेंसिया के अल्दाइया शहर में रहने वाले जुआन गोंज़ालेज़ ने कहा कि यहां होने वाला नुकसान विनाशकारी है। यह एक ऐसा इलाका है जहां अचानक से बाढ़ आने की आशंका बनी रहती है।
यह बहुत ही खराब स्थिति है कि हमारी सरकार ने इससे बचने के लिए कुछ नहीं किया। एक और स्थानीय नागरिक ऑगस्टिन का कहना था कि हम जिस फ़्लैट में रहते हैं वह पूरी तरह से पानी में डूब गया है। मुझे अपनी पत्नी और बच्चों समेत अपने माता-पिता के घर में रहना पड़ रहा है। स्पेन में आज शनिवार को भी बारिश होने की आशंका जताई गई है।
(सोर्स : बीबीसी न्यूज हिन्दी)
Tags Flood in Spain Heavy Rain in Spain Hindi News India India News Latest News Latest News Updates Latest Updates Sawai Madhopur App Spain Spain News Top News Vikalp Times
Check Also
26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ
सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …
स्कूलों में मीडिया एंट्री पर घमासान, दिलावर बोले – ‘बै_न नहीं, परमिशन जरूरी’
जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) के सरकारी स्कूलों (Government School) में मीडिया (Media) की एंट्री और रिकॉर्डिंग …
टोंक में वार्ड आरक्षण का खुला पिटारा, 335 में महिलाओं के लिए 108 सीटें
टोंक: Tonk जिले में नगरीय निकाय चुनाव (Local Body Election) को लेकर वार्डों के आरक्षण …
कोटा में 100 वार्डों की लॉटरी, 34 महिला सीटें तय, OBC महिला बनेगी मेयर
कोटा: नगर निगम चुनाव (Municipal Corporation Elections) को लेकर कोटा (Kota) में 100 वार्डों की …
BJP की नई टीम का ऐलान! वसुंधरा राजे, सतीश पूनिया को बड़ी जिम्मेदारी
नई दिल्ली: भाजपा (Bharatiya Janata Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन (Nitin Nabin) ने सोमवार …
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
