Sunday , 7 June 2026
Breaking News

राज्य सुचना आयोग ने खंडार एसडीएम और तहसीलदार के खिलाफ किसान के हित में सुनाया फैसला

राज्य सुचना आयोग ने एसडीएम खंडार और तहसीलदार के खिलाफ किसान के हित में अपना फैसला सुनाया है। राज्य सुचना आयोग ने एसडीएम खंडार और तहसीलदार खंडार के खिलाफ फैसला सुनाते हुए किसान मूलचंद पटेल को सही माना है। अधिवक्ता हरिप्रसाद योगी ने जानकारी देते हुए बताया कि भारतीय किसान संघ जयपुर प्रान्त के सुमेर सिंह शेखावत ने इस फैसले को राजस्व विभाग के विरुद्ध किसानों की जीत बताया है। अधिवक्ता हरिप्रसाद योगी की प्रभावशाली दलील से यह निर्णय आया है। उन्होंने बताया कि किसान मूलचंद पटेल निवासी छाण में आवेदन 7 सितंबर 2023 के द्वारा गांव छाण चारागाह भूमि कुल कितनी बीघा है? किस खसरा नंबर से कितनी भूमि है? कितनी पर अतिक्रमण है? सिवायचक भूमि कितनी है?  कितनी सिवायचक पर अतिक्रमण है, आदि सुचना चाही गई थी, लेकिन तहसीलदार खंडार द्वारा सुचना नहीं देने पर किसान ने प्रथम अपील उप जिला कलेक्टर खंडार को की।

 

 

State Information Commission ruled against Khandar SDM and Tehsildar in the interest of farmers

 

उप जिला कलेक्टर द्वारा भी इस संबंध में कोई सुचना नहीं दी गई। इसके बाद द्वितीय अपील राज्य सुचना आयोग जयपुर को की गई। राज्य सुचना आयोग में किसान मूलचंद पटेल की पैरवी अधिवक्ता हरिप्रसाद योगी ने की। उन्होंने अपनी दलीलों से सुचना आयुक्त को किसान मूलचंद पटेल को सुचना के अधिकार के अनुसार सही बताया और तहसीलदार, उप जिला कलेक्टर द्वारा किसान को सुचना नहीं देने पर सुचना के अधिकार का उल्लंघन बताया है। इस पर सुचना आयुक्त ने अपने निर्णय को 30 दिन के अन्दर सुचना प्रामाणिक प्रतियों में नि: शुल्क उपलब्ध करवाने का निर्णय पारित किया है। यह निर्णय एक किसान मूलचंद पटेल के हित में ही नहीं पुरे प्रदेश के किसानों के हित में है तथा राजस्व विभाग राजस्थान सरकार के विरुद्ध है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Supreme Court said on NEET paper leak NTA did not learn from previous incidents

सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !