Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

शत-प्रतिशत मतदान कर लोकतंत्र को करें मजबूत: जिला निर्वाचन अधिकारी

विधानसभा आम चुनाव 2023 के अन्तर्गत 25 नवंबर को होने वाले मतदान दिवस पर सभी मतदाताओं की शत-प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित करने के संबंध में जिला निर्वाचन अधिकारी सुरेश कुमार ओला ने प्रेस वार्ता के माध्यम से आम मतदाता से अपील की है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि गत विधानसभा चुनाव 2018 में जिले मे करीब 68 प्रतिशत मतदान हुआ था जो कि राजस्थान के सबसे कम मतदान प्रतिशत वाले जिलों में से एक रहा था। विशेष कर महिलाओं का मतदान प्रतिशत तो बामनवास एवं खण्डार विधानसभा में बहुत ही कम था। उन्होंने बताया कि जिले के सभी मतदाताओं की इस लोकतंत्र के पर्व में भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से 280 कार्मिकों को जिम्मेदारी दी है। यह सभी कार्मिक चारों विधानसभा क्षेत्रों के प्रत्येक मतदान केन्द्र क्षेत्र में जाकर सभी मतदाताओं विशेषकर महिलाओं से लोकतंत्र में प्रत्येक मत का महत्व बताते हुए मतदान करने की अपील करेंगे। इसके साथ-साथ विद्यालयों में अध्यनरत विद्यार्थियों को उनके परिजन जो मतदाता है उन्हें 25 नवंबर को मतदान करने के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी को प्रार्थनाओं में कक्षा 6 से उच्च कक्षा में अध्यनरत विद्यार्थियों को अपने परिजनों एवं अभिभावकों वोट डालने के लिए प्रार्थनाओं के माध्यम से प्रेरित करने के निर्देश दिए।

 

ऑटो टीपर के माध्यम से करेंगे वोट अपील:- जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि शहरी क्षेत्र में नगर परिषद और नगर पालिका द्वारा संचालित कचरा संग्रहण वाहन (ऑटो टीपर) से माध्यम से आम मतदाताओं को 25 नवंबर को मतदान करने की अपील करेंगे।

 

Strengthen democracy by voting 100%- District Election Officer

 

होम वोटिंग से हुआ सुगम मतदान:- जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 80 वर्ष से अधिक आयु एवं 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांगता वाले विशेषयोग्जन जो बेड डिडन है उन्हें उनके घर पर ही मतदान करवाकर उनके लिए मतदान करना सुलभ और सुगम बनाया है।

 

सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम:- जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मतदान की संवेदनशीलता को देखते हुए जिले में 27 सीआरपीएफ कम्पनियो, आरएसी, क्यूआरटी, पुलिस एवं होमगार्ड के जवान, करीब 550 मतदान केन्द्रों पर लाईव वेबकास्टिंग जिसका सीधा प्रसारण जिला निर्वाचन कार्यालय स्थित कन्ट्रोल रूम, आरओं कन्ट्रोल रूम के माध्यम से मतदान केन्द्र की प्रत्येक गतिविधि का लाईव देख सकेंगे। जिला मुख्यालय पर रहने वाली आरक्षित फोर्स को भी तहसील एवं थाना स्तर पर स्थानान्तरित किया गया है। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में 11 से 12 सुपरवाईजर अधिकारी भी फील्ड में रहेंगे। इसी प्रकार दोनों जिलों गंगापुर एवं सवाई माधोपुर पर रहने वाले अतिरिक्त वाहनों को भी तहसील एवं थाना स्तर पर रखा जाएगा। इसके अतिरिक्त मतदान केन्द्रों पर विडियोग्राफी भी करवाई जाएगाी ताकि किसी भी अप्रिय घटना से तत्काल निपटा जा सकें और मतदान शांतिपूर्ण सुचारू रूप से सम्पन्न हो सकें।

 

पीले चावल बांटकर मतदान के लिए देंगे निमंत्रण:- जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि जिस प्रकार से हम किसी शादी या शुभ कार्य के अवसर पर पीले चावल बांटकर हम अपने सभी परिचितों, रिश्तेदारों आदि को सम्मिलित होने हेतु आमंत्रित करते है, उसी प्रकार लोकतंत्र के इस पर्व पर 25 नवंबर, 2023 को मतदान करने हेतु मतदान केन्द्रों पर पधारने का सभी मतदाताओं को बीएलओ के माध्यम से पीले चावल बांटकर निमंत्रण देंगे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Sawai Madhopur Panchayat Elections Bamanwas-Bonli in the third phase, Sawai Madhopur-Gangapur in the fourth phase

सवाई माधोपुर पंचायत चुनाव: बामनवास-बौंली तीसरे चरण में, सवाई माधोपुर-गंगापुर चौथे चरण में

सवाई माधोपुर: राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान (State Election Commission of Rajasthan) द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं (Panchayati …

The full schedule for the Rajasthan Panchayat elections has been released check when voting will take place in your area Vikalp Times

इंतजार खत्म! राजस्थान पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल जारी, देखें आपके यहाँ कब होगी वोटिंग

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव (Panchayati Raj Election – 2026) को …

Transfer of 10 RAS and 15 APO officers Major administrative reshuffle in Rajasthan before panchayat election vikalp times

10 RAS APO, 15 का ट्रांसफर: आचार संहिता से पहले राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

जयपुर: पंचायतीराज चुनावों (Panchayati Raj Election) की आचार संहिता (Aachar Sanhita) लागू होने से ठीक पहले …

Elderly woman Sawai Madhopur Silver anklet Police Vikalp Times

सवाई माधोपुर में बुजुर्ग महिला से लू_ट, पैर से चांदी का कड़ा काटकर भागे बदमाश

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के कुंडेरा (kundera) थाना क्षेत्र के शेरपुर (Sherpur) गांव के …

Major news regarding petrol and diesel New export duty rates come into effect today 1 oct 26 Vikalp Times

पेट्रोल-डीजल से जुड़ी बड़ी खबर: आज से लागू हुई एक्सपोर्ट ड्यूटी की नई दरें

नई दिल्ली: केंद्र सरकार (Government of India) ने पेट्रोलियम उत्पादों (Petroleum Products) के निर्यात पर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !