Sunday , 7 June 2026
Breaking News

शुद्ध के लिए युद्ध अभियान के तहत मिलावटखोरों पर होगी सख्त कार्यवाही 

प्रदेशवासियों को शुद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ तथा औषधि उपलब्ध हो इसके लिए व्यापक स्तर पर शुद्ध के लिए युद्ध अभियान आज शुक्रवार से प्रारम्भ करने का निर्णय आयुक्तालय खाद्य सुरक्षा एवं औषधीय नियंत्रण राजस्थान द्वारा लिया गया है। इस संबंध में इस अभियान के अन्तर्गत खाद्य सामग्री में मिलावट करने वाले विक्रेताओं पर कार्यवाही सुनिश्चित करने के संबंध में जिला कलेक्टर सुरेश कुमार ओला ने अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया।

 

 

जिला कलेक्टर ने कहा कि जिलेवासियों को शुद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ तथा औषधि उपलब्ध कराना हमारा नैतिक कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि मिलावट की सम्भावना वाले खाद्य पदार्थ विक्रय केन्द्र को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध नियमानुसार जांच एवं सैम्पलिंग की जाए। पूर्ण सेफ्टी एवं स्टैर्ण्ड एप 2006 एवं नियम 2011 के प्रावधानों के अनुसार मिलावटी माल को मौके पर नष्ट करने की कार्यवाही की जाए।

 

Strict action will be taken against adulterants under the war campaign for Shuddh

 

मिलावट खोरों को पकड़ने के लिए अभियान के दौरान डिकॉय ऑपरेशन भी कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि नशीली दवाओं के अवैध क्रय-विक्रय को रोकने के लिए चिन्हित मेडिकल स्टोर्स का निरीक्षण किया जाए। नकली व अवमानक औषधीयों के संबंध में चिन्हित मेडिकल स्टोर्स का निरीक्षण करने के साथ-साथ औषधियों के नमूने भी लिए जाए। नशीली एवं नकली औषधियों का अवैध व्यापार पाये जाने पर औषधीय अनुज्ञापत्रों के निरस्तीकरण की कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।

 

एनडीपीएस वितरण में मेडिकल स्टोर की लिप्तता पाये जाने पर औषधी नियंत्रण अधिकारियों की टीम द्वारा सैम्पल लिए जाकर सख्त कार्यवाही की जाए। वहीं रसद विभाग द्वारा विधिक माप, विज्ञापन अधिकारी द्वारा वजन तोलने की मशीन, पेट्रोल व डीजल पम्प आदि के संबंध में मिलावट पाये जाने पर जांच कर यथोचित कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। जिला कलेक्टर ने मैरिज गार्डनों, होटलों आदि को खाद्य सामग्री बनाने में उपयोग में आने वाले खाद्य तेल की गुणवत्ता की जांच भी करने के निर्देश संबंधित अधिकारी को प्रदान किए।

 

उन्होंने कहा कि मिलावट खोर तथा विधिक प्रावधानों का उल्लंघन करने वाले व्यवसायों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जाएगी। शुद्ध के लिए युद्ध अभियान के अन्तर्गत औषधीय नियंत्रण विभाग सवाई माधोपुर द्वारा बजरिया एवं बहरावण्ड़ा खुर्द क्षेत्र में स्थित 4 दवा विक्रेताओं का नशे हेतु उपयोग में आने वाली औषधियों से संबंधित औचक निरीक्षण किये गए। जिनमें दो दवा विक्रेताओ के यहां काफी अनियमितताएं मिली जिस क्रम में संबंधित फर्म को कारण बताओं नोटिस जारी कर लाईसेन्स के निलम्बन की कार्यवाही की गई।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Supreme Court said on NEET paper leak NTA did not learn from previous incidents

सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !