Saturday , 5 September 2026
Breaking News

राजस्थान के सरकारी स्कूलों में 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों को मिलेंगे प्रश्न बैंक

शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने बुधवार को शासन सचिवालय में प्रदेश के सरकारी स्कूलों में अध्ययनरत विद्यार्थियों की बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी के लिए राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद की ओर से तैयार कराए गए ‘प्रश्न बैंक’ का विमोचन किया। स्कूल शिक्षा विभाग की विशेष पहल के तौर पर इस बार प्रदेश में 10वीं और 12वीं कक्षा के छात्र-छात्राओं को परीक्षाओं से पहले तैयारी और अभ्यास के लिए अलग-अलग विषयों के प्रश्न पत्र उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इस अवसर पर शिक्षा मंत्री दिलावर ने कहा कि ‘प्रश्न बैंक’ के माध्यम से हमारी स्कूलों में अध्यनरत विद्यार्थी की न केवल अच्छी परीक्षा तैयारी होगी, बल्कि इस प्रकार के पूर्वाभ्यास से परीक्षाओं में प्रविष्ट होते समय उनका आत्मविश्वास प्रबल रहेगा। वे प्रश्नों का उत्तर तैयार करते हुए बोर्ड परीक्षाओं का गहन अभ्यास कर सकेंगे।
यह सभी विद्यार्थियों के लिए एक अच्छा और उपयोगी संग्रह साबित होगा। स्कूल शिक्षा विभाग के शासन सचिव नवीन जैन ने बताया की प्रदेश में पहली बार समेकित रूप से अलग-अलग जिलों के विषय विशेषज्ञों और विषय अध्यापकों का ग्रुप तैयार किया गया और उनके बीच आपस में वृहद स्तर एक्सरसाइज के बाद ये प्रश्न पत्र तैयार किए गए हैं। राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद के आयुक्त एवं राज्य परियोजना निदेशक अविचल चतुर्वेदी ने बताया कि बोर्ड परीक्षाओं के लिए तैयार ये प्रश्न बैंक प्रदेश के सभी स्कूलों में विद्यार्थियों को सॉफ्ट कॉपी के साथ-साथ प्रिंटेड फॉर्म में भी उपलब्ध कराए जाएंगे। इस मौके पर राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद के अतिरिक्त परियोजना समन्वयक अनिल पालीवाल और उप निदेशक उर्मिला चौधरी सहित परिषद और विभाग के सम्बंधित अधिकारी मौजूद रहे।
कौनसी क्लास-कितने सब्जेक्ट: राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद जयपुर द्वारा राजकीय विद्यालयों में अध्ययनरत कक्षा 10 एवं 12 के विद्यार्थियों में बोर्ड परीक्षा से पूर्व बेहतर तैयारी के लिए बनाए गए प्रश्न बैंकों में कक्षा-10 के विद्यार्थियों के लिए 5 विषय अंग्रेजी, विज्ञान, गणित, सामाजिक अध्ययन और संस्कृत के प्रैक्टिस सेट जारी किए गए है। इसी प्रकार कक्षा 12 के विद्यार्थियों के लिए 13 विषयों हिन्दी, व्यावसायिक अध्ययन, लेखाशास्त्र, अर्थशास्त्र, इतिहास, राजनीति विज्ञान, हिन्दी साहित्य, जीव विज्ञान, रसायन विज्ञान, भौतिक विज्ञान, गणित, भूगोल एवं अंग्रेजी के प्रश्न बैंक बनाए गए हैं।
Students of 10th and 12th will get question bank in government schools of Rajasthan.
विद्यार्थियों को मिलेगा यह फायदा: पहले बोर्ड परीक्षा में बैठने वाले विद्यार्थियों द्वारा पास बुक के माध्यम से रटन अध्ययन (उत्तर को रटने की आदत) किया जाता था, जिससे की उनमें विषय की समझ विकसित नहीं हो पा रही थी। इसे देखते हुए इस बार स्कूल शिक्षा विभाग की पहल पर प्रश्न बैंकों के माध्यम से विद्यार्थियों को परीक्षा तैयारी का विकल्प उपलब्ध कराया गया है। प्रश्न बैंक में माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर द्वारा जारी ब्लू प्रिंट के आधार पर प्रत्येक पाठ से प्रश्नों को शामिल किया गया है।
शिक्षकों के मार्गदर्शन में विद्यार्थी स्वयं तैयार करेंगे उत्तर: प्रश्न बैंकों में अभ्यास कार्य के लिए केवल प्रश्नों का ही समावेश ही किया गया है। बोर्ड परीक्षा से पहले शेष बचे दिनों में इन प्रश्न बैंकों के माध्यम से विद्यार्थी शिक्षकों के मार्गदर्शन और सहायता से पाठ्य पुस्तक में से उत्तर स्वयं तैयार करेंगे। ये पैटर्न विद्यार्थियों में विषय की ठोस समझ विकसित करने के बाद मौलिक प्रकार से अपना जवाब देने की क्षमता और कौशल को बढ़ावा देगा।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

School Media Entry Rules Madan Dilawar Statement Rajasthan Ashok Gehlot Vikalp Times

स्कूलों में मीडिया एंट्री पर घमासान, दिलावर बोले – ‘बै_न नहीं, परमिशन जरूरी’

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) के सरकारी स्कूलों (Government School) में मीडिया (Media) की एंट्री और रिकॉर्डिंग …

Ward reservation unveiled in Tonk 108 out of 335 seats reserved for women Vikalp Times

टोंक में वार्ड आरक्षण का खुला पिटारा, 335 में महिलाओं के लिए 108 सीटें

टोंक: Tonk जिले में नगरीय निकाय चुनाव (Local Body Election) को लेकर वार्डों के आरक्षण …

Lottery held for 100 wards in nagar nigam Kota, 34 seats reserved for women, OBC woman to become Mayor Vikalp Times

कोटा में 100 वार्डों की लॉटरी, 34 महिला सीटें तय, OBC महिला बनेगी मेयर

कोटा: नगर निगम चुनाव (Municipal Corporation Elections) को लेकर कोटा (Kota) में 100 वार्डों की …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !