Sunday , 7 June 2026
Breaking News

भारी वर्षा से प्रभावित क्षेत्रों का हो रहा सर्वे, यु*द्ध स्तर पर राहत कार्य प्रारंभ

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर जिले में हुई भारी वर्षा के बाद कई गांवों में जलभराव एवं जनधन की क्षति की सूचना पर जिला प्रशासन सक्रिय हो गया है। जिला कलक्टर कानाराम के निर्देशानुसार जिले के सभी उपखण्डों में अतिवृष्टि प्रभावित क्षेत्रों में जनधन एवं फसल नुकसान का सर्वे कार्य प्रारंभ कर दिया गया है, जिसे शीघ्र सरकार को प्रेषित कर पीड़ितों को राहत प्रदान की जाएगी। गुरुवार को विकास अधिकारी सवाई माधोपुर जगदीश प्रसाद मीणा चकेरी गांव पहुंचे और ग्रामीणों की समस्याओं का जायजा लिया।

 

Survey of areas affected by heavy rainfall is being done in sawai madhopur

 

 

उन्होंने अधिकारियों को राहत कार्य युद्ध स्तर पर प्रारंभ करने के निर्देश दिए। जिन घरों में जलभराव अधिक था, वहां मोटर पंप लगाकर इंजन की सहायता से पानी निकासी का कार्य किया जा रहा है। प्रशासन ने ग्रामीणों की सुविधा के लिए भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केंद्र, चकेरी में स्थानीय ग्राम पंचायत की ओर से भोजन की व्यवस्था की है। प्रभावित क्षेत्र में पशुओं के चारे का विशेष प्रबंध करने और पशुओं में किसी बीमारी की आशंका के मद्देनजर दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश पशुपालन विभाग को दिए गए हैं। साथ ही स्थानीय निवासियों को रोगों के संक्रमण से बचाव के लिए फॉगिंग करने की कार्रवाई की जा रही है।

 

 

 

 

इस दौरान सवाई माधोपुर तहसीलदार मदन लाल मीणा के नेतृत्व में राजस्व विभाग की टीम एवं पंचायत राज अधिकारी प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचकर बाढ़ से हुए नुकसान का सर्वेक्षण कर रहे हैं। इसके लिए ग्राम सचिव, पटवारी और कृषि पर्यवेक्षक की टीमों का गठन कर कार्य शुरू कर दिया गया है। जिला प्रशासन ने जलभराव और बाढ़ के पीड़ित परिवारों को केटलशेड योजना से लाभान्वित कर टिनशेड लगवाने और महात्मा गांधी नरेगा योजना के जरिए ‘अपना खेत अपना काम’ योजना के प्रस्ताव तैयार करने के भी निर्देश दिए हैं।

 

 

महामारी के संक्रमण की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीमें तैनात की जा रही हैं। जिला कलक्टर ने कहा कि प्रभावित ग्रामीणों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और राहत कार्यों को बिना विलंब पूर्ण किया जाएगा।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Supreme Court said on NEET paper leak NTA did not learn from previous incidents

सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !