Sunday , 7 June 2026
Breaking News

श्वेता गुप्ता ने अनाथ हुए बच्चों हेतु Help2Children योजना के संबंध में ली बैठक

राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सवाई माधोपुर के तत्वाधान में आज शनिवार को श्वेता गुप्ता सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सवाई माधोपुर द्वारा कोविड-19 के दौरान अनाथ हुए बच्चों हेतु संचालित योजना Help2Children के प्रभावी क्रियान्वयन के संबंध में ए.डी.आर. सेन्टर जिला न्यायालय परिसर सवाई माधोपुर में मीटिंग का आयोजन किया गया। श्वेता गुप्ता सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सवाई माधोपुर ने मीटिंग में उपस्थित अधिकारीगण को बताया कि जिलें में 01 मार्च 2020 के पश्चात अनाथ हुए बालकों की देखरेख, संरक्षण और उनके विधिक अधिकारों को संरक्षित रखने हेतु राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर द्वारा Help2Children योजना का संचालन किया जा रहा है तथा योजना के उद्देश्य से अवगत कराते हुए बताया कि इस योजना का उद्देश्य बच्चों को सुरक्षित स्थान उपलब्ध कराना, जहां वे रह सकें तथा अपने बचपन का आनन्द ले सकें, केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाना, बच्चों का समावेशी विकास सुनिश्चित करने तथा बच्चों के सभी विधिक और संवैधानिक अधिकारों को सुरक्षित करना है।
A meeting was held regarding the Help2Children scheme for the children who were orphaned during covid-19.
श्वेता गुप्ता सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सवाई माधोपुर ने ऐसे बच्चों की पहचान सुनिश्चित करने, बच्चों को अपने विस्तारित परिवार तक पुनर्मिलन सुनिश्चित करने, योजनाओं का लाभ दिलवाने तथा शिक्षा व उनके अधिकारों को सुरक्षित करने के संबंध में निर्देश दिए। इस अवसर पर श्रद्धा गौतम सहायक निदेशक जिला बाल संरक्षण ईकाई सवाई माधोपुर, श्वेता गर्ग अध्यक्ष बाल कल्याण समिति सवाई माधोपुर, बाबूलाल सदस्य बाल कल्याण समिति सवाई माधोपुर, अरविन्द सिंह चौहान डायरेक्टर मर्सी रिहवेलिएशन सेल्टर होम सवाई माधोपुर, कालूराम मीना परिवीक्षा अधिकारी समाज कल्याण विभाग सवाई माधोपुर और हरिशंकर बवेरवाल कार्डिनेटर चाइल्ड लाइन सवाई माधोपुर आदि उपस्थित थे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Supreme Court said on NEET paper leak NTA did not learn from previous incidents

सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !