Saturday , 5 September 2026
Breaking News

न्यायालय के आदेश पर बंदरों को पकड़ने के लिए निविदा जारी

सवाई माधोपुर नगर परिषद क्षेत्र में खूंखार बंदरों के आतंक से निजात पाने के लिए न्यायालय सिविल जज के आदेश पर नगर परिषद ने निविदा जारी कर बंदरों को पकड़ने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
न्यायालय सिविल जज के समक्ष अब्दुल हासिब एडवोकेट ने जनहित याचिका में पारित आदेश की पालना के लिए इजराय का प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया है, जिसमें न्यायालय ने मामले को गंभीरता से लेते हुए नगर परिषद क्षेत्र से खूंखार बंदरों को पकड़ने ओर अन्यत्र छोड़ने के आदेश दिए है।

 

Tender issued for catching monkeys on the orders of the court in sawai madhopur

 

 

 

जिस पर आयुक्त नगर परिषद एवं सभापति द्वारा निविदा जारी कर बंदरों को पकड़ने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस समस्या से शहरवासियों को निजात मिलेगी। याचिकाकर्ता अब्दुल हासिब एडवोकेट ने जानकारी देते हुए बताया कि स्थाई लोक अदालत में नगर परिषद द्वारा खूंखार बंदरों, आवारा सांडों और  सुअरों को पकड़कर नगर परिषद क्षेत्र से स्थाई रूप से निजात दिलाने पर सहमति जाहिर की।

 

 

आदेश की क्रियान्विति के लिए इजराय का प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया गया है, जिसमें अधिकांश वकीलों ने उक्त गंभीर समस्या से निजात दिलाने के लिए न्यायालय में शपथ पत्र प्रस्तुत किए हुए हैं। उक्त मामले में अगली सुनवाई 29 अप्रैल को होगी जिसमें पालना रिपोर्ट नगर परिषद द्वारा पेश की जाएगी।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !