Thursday , 23 April 2026
Breaking News

कृषि उद्यमों के श्रेष्ठ कृषक राज्य, जिला एवं पंचायत स्तर पर होंगे पुरस्कृत

सवाई माधोपुर: कृषि उद्यमों के श्रेष्ठ कृषकों को राज्य, जिला एवं पंचायत स्तर के लिए चयन कर पुरस्कृत किया जाएगा। इसके लिए पूर्व में पुरूस्कृत/लाभांवित कृषक पात्र नहीं है। उप निदेशक कृषि एवं पदेन परियोजना निदेशक ने बताया कि पंचायत स्तर पर अलग-अलग गतिविधियों वाले 5 कृषक का चयन किया जाएगा, जिन्होंने कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन व डेयरी, जैविक खेती एवं नवाचारी खेती में उत्कृष्ट कार्य किया है।

 

The best farmers of agricultural enterprises will be rewarded in rajasthan

 

वहीं जिला स्तर पर चयनित 35 कृषकों में से 10 सर्वश्रेष्ठ कृषकों को जिला स्तर पर चयनित किया जाएगा तथा राज्य स्तर पर प्रथम स्तर के चयनित कृषकों में से प्रत्येक गतिविधि हेतु दो-दो कृषकों का चयन किया जाएगा। इस प्रकार राज्य स्तर पर प्रथम एवं द्धितीय स्तर पर पांच-पांच कुल 10 उत्कृष्ट कृषकों का चयन प्रत्येक गतिविधिवार पुरूस्कृत किया जाएगा।

 

 

 

पुरस्कार राशि: पंचायत समिति, जिला एवं राज्य स्तर हेतु विभिन्न गतिविधि के अन्तर्गत पंचायत समिति स्तर पर प्रति कृषक प्रति गतिविधि 10 हजार रूपये का प्रावधान किया गया है। इसी प्रकार जिला स्तर पर प्रत्येक गतिविधिवार 2-2 कृषकों का चयन करते हुए 25 हजार रूपये प्रति कृषक का प्रावधान किया गया है। राज्य स्तर पर प्रत्येक गतिविधिवार प्रति कृषक 50 हजार रूपये का प्रावधान किया गया है।

 

 

प्रक्रिया/मनोनयन:  कृषकों से उनके द्वारा कृषि एवं सम्बद्ध क्षेत्र में किये गये कार्यों का विवरण एवं पूर्व वर्षों की अन्य जानकारियाँ प्राप्त की जा सकती है। निर्वाचित जन प्रतिनिधि एवं कोई अन्य संस्था/व्यक्ति यदि किसी कृषक को इस सम्मान के योग्य समझता है, तो उससे संबंधित कार्य विवरण एवं अन्य जानकारियाँ देते हुए उसका नाम प्रस्तावित कर सकता है। कृषक स्वयं भी मनोनयन हेतु अपना नाम प्रस्तावित कर सकता है। कृषक को एक बार ही इस योजना के अन्तर्गत सम्मानित किया जा सकता है। आत्मा योजनान्तर्गत अथवा अन्य किसी भी योजना में किसी भी स्तर (पंचायत समिति/जिला/राज्य स्तर) पर पूर्व में चयनित व्यक्ति पुरस्कार हेतु पात्र नहीं होगा।

 

 

 

 

उन्होंने सभी किसान भाईयों से अपील है कि उनके द्वारा खेत पर किए गए उत्कृष्ट कार्यों की पूर्ण जानकारी सी.डी. मय फोटोग्राफ, प्रमाण-पत्र इत्यादि समस्त जानकारी सहित उक्त आवेदन पत्र 31 जुलाई, 2025 तक अपने निकट के कृषि पर्यवेक्षक, सहायक कृषि अधिकारी, कृषि, पशुपालन, उद्यान विभागों के किसी भी विभागीय प्रतिनिधि के माध्यम से आवेदन पत्र प्रस्तुत कर सकते है।

 

 

उन्होंने बताया कि पुरूस्कार हेतु वहीं कृषक आवेदन करे जो उन्नत तकनीकी अपनाकर प्रशंसनीय/गुणवत्तायुक्त अधिकतम उत्पादन करते है व कृषि, उद्यान, पशुपालन, जैविक खेती एवं कृषि क्षेत्र में नवाचार कर उत्कृष्ट कार्य कर रहे है, ऐसे कृषक ही पुरस्कार हेतु पात्र होंगे एवं ऐसे पात्र कृषक अपने आवेदन स्वयं/कृषि/सम्बद्ध विभागों द्वारा भी पूर्ण जानकारी के साथ मनोनयन/प्रस्ताव भेजे जा सकते है। एक कृषक का चयन अधिकतम एक गतिविधि में ही किया जा सकेगा।

About Vikalp Times Desk

Check Also

ACB Action on bandikui sdm office employee Dausa News 20 April 26

SDM ऑफिस में एसीबी का ट्रैप,15 हजार की रि*श्वत लेते आदित्य शर्मा गिरफ्तार

बांदीकुई/दौसा: एसडीएम कार्यालय में सोमवार को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते …

Fire breaks out at Pachpadra refinery in Balotara Barmer Rajasthan

उद्घाटन से पहले पचपदरा रिफाइनरी में आग, पीएम मोदी के दौरे से पहले हड़कंप

बालोतरा/बाड़मेर: बालोतरा (Balotara) के पचपदरा रिफाइनरी (Pachpadra Refinery) में उद्घाटन से एक दिन पहले आग …

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Bus falls into 200-feet deep gorge in pushkar ghati ajmer

अजमेर में मौ*त का मंजर, 200 फीट खाई में गिरी बस! 2 की मौ*त

अजमेर: अजमेर (Ajmer) जिले में रविवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया, जब यात्रियों …

Female teacher vande bharat express train dausa Accident 19 April 26

कुछ सेकंड की लापरवाही, जिंदगी खत्म! वंदे भारत की च*पेट में आई सरकारी टीचर

दौसा: दौसा (Dausa) जिले के बांदीकुई स्टेशन पर एक दर्दनाक हादसे में सरकारी महिला शिक्षक …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !