Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

मुख्यमंत्री गहलोत ने किया बी.एस.सी. नर्सिंग महाविद्यालय का वर्चुअल शिलान्यास

प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश में हैल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूती प्रदान करने के लिए बुधवार को जयपुर से विडियों काॅन्फ्रेंस के माध्यम से प्रदेश के विभिन्न मेडिकल काॅलेजों से संबंधित चिकित्सा संस्थानों में 887 करोड़ रूपए की लागत से 32 कार्याे का शिलान्यास किया। वहीं 379 करोड़ की लागत से 36 कार्यों का लोकार्पण भी किया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री निवास जयपुर से प्रदेश के 6 संभागों के लिए कैंसर निदान वैन को हरी झण्ड़ी दिखाकर रवाना किया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. धर्मसिंह मीना ने बताया कि जिला मुख्यालय पर आलनपुर में 21.03 करोड़ की लागत से बी.एस.सी. नर्सिंग महाविद्यालय सवाई माधोपुर का भवन निर्माण किया जा रहा है। जिसे 6 मई 2024 तक पूर्ण किया जाना है।

 

The Chief Minister did B.Sc. Virtual foundation stone laying of Nursing College

 

उन्होंने बताया कि अब तक 1.29 करोड़ की राशि बी.एस.सी. नर्सिंग महाविद्यालय सवाई माधोपुर के निर्माण कार्य के लिए व्यय हो चुकी है। वर्तमान में नर्सिंग महाविद्यालय की चारदीवारी कार्य प्रगतिरत है। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि राजस्थान का मॉडल ऑफ पब्लिक हेल्थ आज देशभर में सराहा जा रहा है। राजस्थान देश में एकमात्र राज्य है जिसने राइट टू हेल्थ कानून लागू किया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत प्रदेश के सभी परिवारों को 25 लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा उपलब्ध करवाया जा रहा है, जिसके माध्यम से करीब 48 लाख 50 हजार लोगों को लगभग 5,300 करोड़ रुपये का इलाज नि:शुल्क उपलब्ध करवाया जा चुका है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के हर जिले में मेडिकल काॅलेज व नर्सिंग काॅलेज बनाए जा रहे है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Car falls into deep pothole at bus stand Sawai Madhopur City Vikalp Times

सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !