Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

देश को गांधी एवं शास्त्री जैसे नेताओं की आवश्यकता

इन्द्रगढ़ (बूंदी) : बूंदी जिले की इन्द्रगढ़ तहसील क्षेत्र के बेलनगंज में स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में 2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं देश के दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयन्ती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। महात्मा गांधी एवं शास्त्री के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वन्दना से कार्यक्रम की शुरूआत हुई। इस अवसर पर प्रधानाध्यापिका हंसा जाट ने विद्यार्थियों को महात्मा गांधी एवं शास्त्री के जीवन से प्रेरणा लेने और उनके गुणों को जीवन में आत्मसात करने की शिक्षा दी।

 

 

The country needs leaders like Mahatma Gandhi and Lal Bahadur Shastri

 

 

अध्यापक जितेन्द्र शर्मा ने महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के जीवन परिचय एवं उनके द्वारा देश के स्वतंत्रता आन्दोलन में तथा आजादी के बाद किये गये कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने महात्मा गांधी के द्वारा अहिं*सा को ह*थियार के रूप में मजबूती से उपयोग कर देश को आजादी दिलाने में महत्वपूर्ण योगदान एवं लाल बहादुर शास्त्री के द्वारा सादगी और ईमानदारी के साथ देश सेवा करने के साथ मजबूती से देश की सुरक्षा और खाद्यान के लिए आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ाये कदमों के बारे में बताया।

 

 

 

 

उन्होंने कहा कि वर्तमान में भी ऐसे देशभक्त नेताओं की देश को अतिआवश्यकता है। वहीं अध्यापक छाजूलाल वर्मा ने महात्मा गांधी के द्वारा समाज को एकता, समानता के सूत्र में बांधने के प्रयासों की जानकारी दी। विद्यालय के बालक बालिकाओं ने भी कार्यक्रम के दौरान गीत, कविता एवं प्रसंग के माध्यम से अपने विचार प्रकट किये।

 

 

 

इस अवसर पर विद्यालय के सभी बच्चों को सत्य बोलने, ईमानदारी से रहने तथा सबके साथ समानता का व्यवहार करने, स्वच्छता तथा किसी भी प्रकार के दुर्व्यसन से दूर रहने की शपथ भी दिलाई गई। वहीं अध्यापक विनोद नागर एवं पुखराज सैनी के सानिध्य में विद्यालय के बालक बालिकओं ने पीईईओ स्तर पर आयोजित निपुण मेले में भाग लेकर विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजेता बनकर विद्यालय का नाम रोशन किया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Bulldozer action in Jaipur, Wall, stairs, and tin shed demolished, 210 more in the crosshairs Vikalp Times

जयपुर में बुलडोजर एक्शन: दीवार, सीढ़ियां और टिनशेड तोड़े, 210 और निशाने पर

जयपुर: न्यू सांगानेर रोड (New Sanganer Road, Jaipur) को 100 फीट चौड़ा करने की कार्रवाई …

Rajasthan Youth Congress to get a new president Abhishek Chaodhary in the lead with 6.15 lakh votes!

राजस्थान यूथ कांग्रेस को मिलेगा नया अध्यक्ष! 6.15 लाख वोट लेकर अभिषेक चौधरी सबसे आगे!

जयपुर: राजस्थान यूथ कांग्रेस (Rajathan Youth Congress) के अध्यक्ष पद के चुनाव का परिणाम रविवार …

No need for personnel to climb up, and no delay in extinguishing fires Kota receives a high-tech machine worth 9.5 crore.

न कर्मचारी ऊपर जाएगा, न आग बुझाने में होगी देरी! कोटा को मिली 9.5 करोड़ की हाईटेक मशीन

कोटा: नगर निगम कोटा (Nagar Nigam Kota) के अग्निशमन विभाग (Fire Department Kota) को करीब …

Mandal Bhilwara land police rajasthan News vikalp times

जमीन के लिए आमने-सामने हुए दो पक्ष, चली गो_लियां! गांव में मचा हड़कंप

भीलवाड़ा: Bhilwara जिले के मांडल (Mandal) थाना क्षेत्र के आरजिया इलाके के जाटों का खेड़ा …

Saint Surjaadas Ji Maharaj Barkhandi Dham, Lohargal Jhunjhunu Police News Vikalp Times

80 साल के संत की बेरहमी से ह_त्या! चढ़ावे के लिए पहाड़ी से दिया धक्का

झुंझुनूं: प्रसिद्ध तीर्थस्थल (Famous Pilgrimage Site) लोहार्गल स्थित बरखंडी धाम (Barkhandi Dham, Lohargal) के 80 वर्षीय …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !