Saturday , 5 September 2026
Breaking News

अजमेर के जिस एलिवेटेड रोड़ का शिलान्यास पीएम मोदी ने किया उसका लोकार्पण सीएम अशोक गहलोत के हाथों से 

2 साल के बजाए पांच साल में बन कर तैयार हुआ पुल। स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में 50 प्रतिशत राशि केंद्र सरकार की 

 

अजमेर में शहर में कोई 275 करोड़ रुपए की लागत से बने एलिवेटेड रोड़ का लोकार्पण मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कर दिया है। प्रदेश में सात माह बाद विधानसभा के चुनाव होने हैं, ऐसे में पुल का लोकार्पण राजनीतिक दृष्टि से बहुत मायने रखता है। अब यदि मुख्यमंत्री लोकार्पण किया हैं तो इसका श्रेय कांग्रेस को मिलेगा, लेकिन जिस एलिवेटेड रोड़ यानी सीमेंट कंकरीट के पिलरों पर बनी सड़क का लोकार्पण सीएम गहलोत ने किया, उस सड़क का शिलान्यास 7 जुलाई 2018 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था। तब राजस्थान में वसुंधरा राजे के नेतृत्व में भाजपा की सरकार थीं।

 

ऐलिवेटेड रोड़ का शिलान्यास प्रधानमंत्री ने इसलिए करवाया गया कि यह रोड़ स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में बन रहा था। इस प्रोजेक्ट में 60 प्रतिशत राशि केंद्र सरकार द्वारा वहन की जाती है। यानी 275 करोड़ रुपए में से 140 करोड़ रुपए की राशि केंद्र सरकार द्वारा दी गई है। लेकिन लोकार्पण समारोह में केंद्र सरकार के सहयोग का कोई उल्लेख नहीं किया जा रहा है। पीएम मोदी ने तब शिलान्यास किया था, जब पुल को दो वर्ष में तैयार होना था, लेकिन अब यह एलिवेटेड रोड़ पांच वर्ष में बनकर तैयार हुआ है। हालांकि शिलान्यास के पांच माह बाद ही राज्य में अशोक गहलोत के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार बन गई। निर्माण में विलंब होने से पुल की लागत पचास करोड़ बढ़ गई।

 

The elevated road of Ajmer, the foundation stone of which was laid by PM Modi, was inaugurated by the hands of CM Ashok Gehlot

 

निर्माण के दौरान ही स्मार्ट सिटी और निर्माणकर्ता कंपनी जो-सिम्फोनिया के बीच विवाद भी हुआ। पुल निर्माण के कारण ही पिछले पांच वर्षों से अजमेर की यातायात व्यवस्था बिगड़ी पड़ी है। पुल की तीन भुजाएं बनाई गई है। एक बड़ी भुजा मार्टिंडल ब्रिज से गांधी चौराहे तक और दूसरी भुजा पुरानी आरपीएससी तथा तीसरी भुजा सोनी जी की नसिया तक है। पुलिस शुरू होने पर अजमेर शहर के यातायात में सुधार होगा। लेकिन रेलवे स्टेशन पर आने वाले लोगों के लिए पुलि का कोई उपयोग नहीं हो सकेगा। रेलवे स्टेशन आने और जाने के लिए लोगों को पहले की तरह सड़क का उपयोग करना पड़ेगा। पुलिस निर्माण से शहर की सड़कें भी सकड़ी हो गई है, क्योंकि सीमेंट कंकरीट के पिलर सड़क के बीच में खड़े किए गए हैं।

साफ-सफाई और सड़कें ठीक हुई:- अजमेर शहर की सड़कें टूटी फूटी हैं और गंदगी का साम्राज्य जगह जगह देखा जा सकता है। लेकिन पांच मई को सीएम गहलोत को जिन मार्गों से गुजरना है, वहां सड़कों की मरम्मत भी हो गई है और साफ-सफाई का काम एकदम दुरुस्त है। यहां तक कि सड़क के किनारे सामग्री बेचने वालों को भी पीछे धकेल दिया गया है। प्रशासन का प्रयास है कि मुख्यमंत्री के सामने कोई भी समस्या उजागर नहीं हो। चारों तरफ अच्छा ही अच्छा दिखना चाहिए। शहर की सड़कें अच्छी हो और साफ सफाई हो यह काम हमेशा ही होना चाहिए। सवाल उठता है कि सिर्फ मुख्यमंत्री को खुश करने के लिए सड़कों की मरम्मत क्यों की गई।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

School Media Entry Rules Madan Dilawar Statement Rajasthan Ashok Gehlot Vikalp Times

स्कूलों में मीडिया एंट्री पर घमासान, दिलावर बोले – ‘बै_न नहीं, परमिशन जरूरी’

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) के सरकारी स्कूलों (Government School) में मीडिया (Media) की एंट्री और रिकॉर्डिंग …

Ward reservation unveiled in Tonk 108 out of 335 seats reserved for women Vikalp Times

टोंक में वार्ड आरक्षण का खुला पिटारा, 335 में महिलाओं के लिए 108 सीटें

टोंक: Tonk जिले में नगरीय निकाय चुनाव (Local Body Election) को लेकर वार्डों के आरक्षण …

Lottery held for 100 wards in nagar nigam Kota, 34 seats reserved for women, OBC woman to become Mayor Vikalp Times

कोटा में 100 वार्डों की लॉटरी, 34 महिला सीटें तय, OBC महिला बनेगी मेयर

कोटा: नगर निगम चुनाव (Municipal Corporation Elections) को लेकर कोटा (Kota) में 100 वार्डों की …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !