Sunday , 7 June 2026
Breaking News

मुख्य रास्तों पर रहता है गायों का जमावड़ा

शिवाड़ कस्बे की सड़कों पर आवारा पशुओं का जगह-जगह जमावड़ा लगा रहता है। जिसके चलते राहगीर, वाहन चालक कई बार हादसे का शिकार हो चुके है। वही किसान खेतों में खड़ी फसलों को लेकर दिन रात परेशान रहते है। ग्रामीणों के अनुसार प्रतिदिन शाम होते ही आवरा गायों के झूण्ड जयपुर सवाई माधोपुर टोंक रोड़, हरिजन मोहल्ला, कुशवाह मोहल्ला घुश्मेश्वर महादेव मन्दिर मार्ग एवं राजकीय आयुर्वेदिक अस्पताल रोड़ के साथ मुख्य बाजार मे एकत्रित हो जाते हैं। जिसके चलते दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। ग्रामीणों के द्वारा कई बार ग्राम पंचायत प्रशासन को अवगत कराने के बाद भी समस्या को नजर अंदाज किया जा रहा है।

gathering cows remains main roads shivar Sawai Madhopur

समाजसेवी जगदीश प्रसाद सोनी, विनय कुमार जैन, बजरंग लाल माली का कहना है कि भारतीय संस्कृति मे गाय को माँ का दर्जा दिया जाता है। परन्तु गौशाला के अभाव मे गाय दर दर भटक रही है। वही कुछ समाजकंटको द्वारा बेजुबान पशुओं को प्रताड़ित करने के साथ कई बार घायल तक कर दिया जाता है। इनका कहना है कि कस्बे में एक गौशाला संचालित है। परन्तु प्रभावशाली लोगों द्वारा चारागाह भूमि पर अतिक्रमण करने के कारण व चारे के अभाव के साथ पानी की समस्या के चलते संचालित गौशाला मे सिर्फ दुध देने वाली गायों को ही रखा जाता है। बाकी आवारा गायों के लिए वहाॅ जगह नहीं है। जिससे बेजुबान गायें दर दर भटकने के साथ ही सड़क दुर्घटना का शिकार हो जाती है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Supreme Court said on NEET paper leak NTA did not learn from previous incidents

सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !