Sunday , 7 June 2026
Breaking News

आश्रितों के लिए उपलब्ध रजाई-गद्दे मिले गंदे व पलंग भी मिले टूटे

सवाई माधोपुर: राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सवाई माधोपुर के निर्देशानुसार समीक्षा गौतम सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सवाई माधोपुर द्वारा 28 नवम्बर को को नगर परिषद सवाई माधोपुर द्वारा जिला मुख्यालय पर संचालित पुरुष एवं महिला आश्रय स्थलों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान बजरिया स्थित पुरुष आश्रय स्थल में ठेकेदार पृथ्वीराज मीणा मौके पर उपस्थित पाए गए।

 

 

The quilts and mattresses available for the dependents were found dirty in sawai madhopur

 

 

आश्रय स्थल में जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे हुए थे, आश्रितों के लिए उपलब्ध रजाई-गद्दे गंदे पाए गए तथा पलंग भी टूटे हुए पड़े थे। आश्रय स्थल पर आश्रितों के लिए ना ही पर्याप्त दवाइयां उपलब्ध है, ना ही आश्रितों के स्वास्थ्य परीक्षण हेतु चिकित्सक द्वारा विजिट किया जाता है। आश्रय स्थल में सर्दी से बचाव के लिए हीटर की भी कोई व्यवस्था नहीं है। इस संबंध में समीक्षा गौतम सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सवाई माधोपुर द्वारा आश्रय स्थल के ठेकेदार पृथ्वीराज मीणा एवं केयरटेकर को आश्रय स्थल में आवश्यक सुधार हेतु दिशा-निर्देश प्रदान किए गए, ताकि यहां रुकने वाले लोगों को किसी भी प्रकार की समस्या का सामना नहीं करना पड़े।

 

 

 

बजरिया स्थित महिला आश्रय स्थल एवं शहर स्थित आश्रय स्थल के निरीक्षण के दौरान आश्रय स्थल की साफ सफाई एवं आश्रितों को उपलब्ध करवाई जा रही सुविधाएं संतोषजनक पाई गई। आश्रितों के लिए पर्याप्त मात्रा में पलंग उपलब्ध पाए गए, साथ ही उन्हें उपलब्ध करवाए जा रहे कंबल, रजाई एवं गद्दे साफ पाए गएं आश्रितों के लिए फर्स्ट एड बॉक्स की सुविधा भी उपलब्ध पाई गईं परन्तु सर्दी से बचाव के लिए हीटर की व्यवस्था नहीं पाई गई, इस संबंध में हीटर की व्यवस्था करवाने के निर्देश प्रदान किए गए।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Advisory issued for cow shelters to protect them from rising heat and heat wave in sawai madhopur Vikalp Times

बढ़ती गर्मी और लू से बचाने के लिए गौशालाओं हेतु एडवाइजरी जारी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में बढ़ती गर्मी (Extreme Heat) और लू (Heat Wave) के …

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !