Saturday , 6 June 2026
Breaking News

प्रदेश की ऐतिहासिक विरासतों का संरक्षण करने और उन्हें सहेजने, संवारने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध – दिया कुमारी

जयपुर में 25वीं विंटेज क्लासिक कार एग्जिबिशन एंड ड्राइव का हुआ आयोजन 

जयपुर के जय महल पैलेस होटल में राजपूताना आटोमोटिव स्पोर्ट्स कार क्लब की ओर से चल रही 25वीं विंटेज क्लासिक कार एग्जिबिशन एंड ड्राइव के पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन हुआ। जिसमें उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने भी शिरकत की। उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने कहा है कि राजस्थान सरकार प्रदेश की ऐतिहासिक विरासतों का संरक्षण करने और उन्हें सहेजने, संवारने के लिए प्रतिबद्ध है।

 

सुन्दर विंटेज कार महत्वपूर्ण विरासत धरोहर है जिसका संरक्षण करना हम सब की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि ये अच्छी बात है कि हम सभी इस विरासत को सहेजने में अपना योगदान दे रहें हैं। हमारा प्रयास होना चाहिए कि हम जयपुर में एक विंटेज कार हेरिटेज को बचाने के लिए एक विंटेज कार गैलरी अथवा म्यूजियम का विकास करें।

 

The state government is committed to preserving and beautifying the historical heritage of the state - Diya Kumari.

 

जिसमें साल भर कुछ न कुछ इस शानदार विरासत को बचाने की गतिविधियां संचालित होती रहे। उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने कहा कि आज आप सभी ने 25वीं विंटेज क्लासिक कार एग्जिबिशन एंड ड्राइव जैसे शानदार इवेंट को देखा और इसमें सहभागिता की। उन्होंने कहा कि मुझे खुशी है कि इस इवेंट में शामिल होने के लिए दिल्ली, चंडीगढ़ और वड़ोदरा जैसे शहरों सहित देशभर से विटेंज कार लवर्स आए हैं।उन्होंने आयोजकों की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह एक अभिनव प्रयास है जो विरासत को संरक्षित करने के आपके समर्पित भाव को दर्शाता है।

 

उन्होंने कहा कि आज उप मुख्यमंत्री के रूप में मैं इस इवेंट में सहभागिता कर रही हूं। किंतु इससे पहले भी हर बार इस इवेंट में सहभागिता करती रही हूं। उल्लेखनीय है कि विंटेज क्लासिक कार एग्जिबिशन एंड ड्राइव में विंटेज कार्स को देखने की होड़ सी रही। बड़ी संख्या में हर उम्र के कार लवर्स युवा, युवती बच्चें और बुजुर्ग भी विन्टेज कार के साथ सेल्फी लेते हुए दिखे। विंटेज कार ड्राइव में बड़ी संख्या में महिलाओं ने सहभगिता की जिस पर उन्हें सम्मानित किया गया। विंटेज कार चलाने वाले महिला क्रू को विमन पॉवर ट्रॉफी से सम्मानित किया गया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

JEE Advanced 2026 exam result declared Vikalp Times

कोटा ने फिर लहराया परचम, JEE Advanced में शुभम देशभर में प्रथम

पढ़ाई के साथ खेल भी, जानिए कैसे शुभम और कबीर बने देश के टॉपर कोटा: …

Mansi Sharma shines at the national level, now a college topper and architect Jaipur Vikalp Times

राष्ट्रीय स्तर पर चमकी मानसी शर्मा, अब बनीं कॉलेज टॉपर और आर्किटेक्ट

सवाई माधोपुर/जयपुर: जयपुर (Jaipur) की होनहार छात्रा मानसी शर्मा ने आयोजन स्कूल ऑफ आर्किटेक्चर (Aayojan …

ACB action on traffic officer in baran 31 May 26 Vikalp Times

ट्रैफिक इंचार्ज की खुली पोल! 7 हजार लेते ही पहुंच गई ACB

बारां: (Baran) में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने रविवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए यातायात …

Friendship police jungle railway colony kota 27 May 26 Vikalp Times

10 साल के बच्चे की ह*त्या कर जंगल में फेंका, 16 साल का दोस्त गिरफ्तार

कोटा: (Kota) के रेलवे कॉलोनी थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने …

Petrol and diesel will not be available in Rajasthan on June 1!

1 जून को राजस्थान में नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पेट्रोल पंप (Petrol Pump) संचालकों ने 1 जून से राज्यव्यापी हड़ताल …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !