Saturday , 5 September 2026
Breaking News

मोटरसाइकिल चोरी करने आये चोर अपनी बाइक छोड़कर भागे

जिला मुख्यालय पर शहर के रामलीला मैदान क्षेत्र में देर रात्रि करीब 1 बजे के आस पास होण्डा हंक मोटरसाइकिल पर बैठकर आये दो चोरों को जाग हो जाने तथा आस पास के लोगों के आ जाने से अपनी बाइक छोड़कर भागना पड़ा। जिला मंत्री भाजपा दीनदयाल मथुरिया ने बताया कि बाइक चोरों ने विनोद शर्मा की मोटरसाइकिल चुराने के लिये हेण्डिल लाॅक तोड़ दिया था। लेकिन उसी समय आवाज होने पर विनोद की नींद खुल गयी। चोरों को देखकर जोर से चिल्लाने पर पड़ोसी प्रितम महेश्वरी भी हाथ में लाठी लेकर आये तथा सत्येन्द्र शर्मा, दिनेश जैमिनी, उमाशंकर सोती, देवेन्द्र मोहन गौत्तम, भानु सोनी, एलपी माथुर, महेन्द्र गर्ग सहित सभी लोग घरों से निकलकर आये तो दोनों चोरों को स्वयं की मोटरसाइकिल भी छोड़कर भागने को मजबूर होना पड़ा।

 

The thieves who came to steal the motorcycle left their bike and ran away

 

मथुरिया ने बताया कि घटना की सूचना पुलिस कंट्रोल रुम को देने पर देर रात्रि को दो पुलिस कर्मी भी आ गये व मोटर साइकिल जब्त भी कर ली गयी। शहर के आम लोगों ने शहर में बढ़ते अपराध व आये दिन हो रही चोरी की घटनाओं पर नाराजगी जताते हुए जिला कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक से चोरी की घटनाओं पर रोकथाम की मांग की है। साथ ही इस घटना में जब्त मोटरसाइकिल के माध्यम से चोरों तक पहुंचकर सख्त कार्यवाही व कड़ी पूछताछ के जरिये अन्य वारदातों का भी खुलासा करने की मांग की है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !