Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

सवाई माधोपुर स्थापना दिवस में हो जन-जन की भागीदारी : जिला कलेक्टर

सवाई माधोपुर स्थापना दिवस में स्थानीय जनता का अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने और कार्यक्रम को अधिक रोचक, आकर्षक एवं बेहतर बनाने के उद्देश्य से जिला कलेक्टर सुरेश कुमार ओला की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में शहर के गणमान्य नागरिकों, वार्ड पार्षदों एवं संबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक का आयोजन कर स्थापना दिवस के सुझावों पर चर्चा की।

 

जिला कलक्टर ने कहा कि 19 एवं 20 जनवरी, 2024 को आयोजित होने वाले सवाई माधोपुर स्थापना दिवस कार्यक्रम में आमजनता की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने, कार्यक्रम को अधिक रोचक, आकर्षक एवं मनोरंजन बनाने के उद्देश्य से उन्होंने सभी वार्ड पार्षदों को सुझाव देने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि वे अपने सुझाव जिला कलेक्टर कार्यालय, पर्यटन विभाग, सूचना एवं जनसम्पर्क कार्यालय एवं नगर परिषद सवाई माधोपुर को दे सकते हैं।

 

 

 

There should be public participation in Sawai Madhopur Foundation Day District Collector

 

 

 

 

 

उन्होंने रन फोर सवाई माधोपुर में रजिस्ट्रेशन के लिए बनाए गए लिंक https://forms.gle/7utYmp8RaK9X9oD69 तथा क्यूआर कोड को सभी वार्ड पार्षदों, होटल प्रतिनिधियों, खेल अधिकारी एवं नगर परिषद के माध्यम शेयर कर अधिक से अधिक आमजन के साथ-साथ पर्यटकों एवं अन्य जिलों एवं राज्यों के इच्छुक लोगों को आमंत्रित करने के निर्देश दिए है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष रन फोर सवाई माधोपुर का आयोजन दशहरा मैदान से आरटीडीसी विनायक होटल तक रणथम्भौर रोड़ पर करवाने के निर्देश जिला खेल अधिकारी मीनू सोलंकी को दिए है। जिससे इसमें पर्यटकों की भागीदारी भी बढ़े और दौड़ अधिक आकर्षक हो सकें।

 

 

 

रन फोर सवाई माधोपुर में तीन श्रेणी बनाई जाएगी। जिसमें प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वालों को श्रेणीवार सम्मानित किया जाएगा। स्थानीय लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने एवं स्थापना दिवस कार्यक्रम को अधिक रोचक बनाने के लिए वार्डवाईज मटका दौड़, नींबू चम्मच दौड़, रस्सा-कस्सी एवं रंगोली प्रतियोगिता के लिए रजिस्ट्रेशन के निर्देश नगर परिषद आयुक्त  को दिए है। उन्होंने कहा कि सवाई माधोपुर स्थापना दिवस से स्थानीय नागरिकों के जुडाव को व्यापक करने के उद्देश्य से उपखण्ड स्तर पर भी इस तरह के आयोजन किये जाए।

 

 

 

इस संबंध में इस वर्ष चौथ का बरवाड़ा में दीपोत्सव एवं सांस्कृति कार्यक्रम के आयोजन पर चर्चा की गई। इस बैठक में अतिरिक्त जिला कलेक्टर जीतेन्द्र सिंह नरूका, सहायक कलेक्टर यशार्थ शेखर, एसडीएम अनिल चौधरी, संयुक्त निदेशक पंकज मीना, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी गोविन्द बंसल, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. धर्मसिंह मीना, सहायक निदेशक हेमन्त सिंह, उप निदेशक महिला एवं बाल विकास विभाग प्रियंका शर्मा, पार्षद केदार सैनी, रवि नामा, असीम खान, राजेश पहाड़िया, इन्द्रा शर्मा, सुनिल तिलकर सहित अन्य जन प्रतिनिधि, अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Accident during action on sand mining tractor in chauth ka barwara Sawai Madhopur Head Constable 6 oct 26

सवाई माधोपुर में अ_वैध बजरी ट्रैक्टर पर कार्रवाई के दौरान हादसा, पुलिसकर्मी पर चढ़ा ट्रैक्टर!

सवाई माधोपुर: जिले के चौथ का बरवाड़ा (Chauth Ka Barwara) क्षेत्र में मंगलवार सुबह तेज …

Mantown Police Sawai Madhopur News Vikalp Times 6 oct 26

अप_हरण फि_रौती केस में 21 साल की महिला गिरफ्तार, 2.20 लाख कैश और मोबाइल जब्त

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Sawai Madhopur) ने एरिया …

Sawai Madhopur Panchayat Elections Bamanwas-Bonli in the third phase, Sawai Madhopur-Gangapur in the fourth phase

सवाई माधोपुर पंचायत चुनाव: बामनवास-बौंली तीसरे चरण में, सवाई माधोपुर-गंगापुर चौथे चरण में

सवाई माधोपुर: राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान (State Election Commission of Rajasthan) द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं (Panchayati …

The full schedule for the Rajasthan Panchayat elections has been released check when voting will take place in your area Vikalp Times

इंतजार खत्म! राजस्थान पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल जारी, देखें आपके यहाँ कब होगी वोटिंग

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव (Panchayati Raj Election – 2026) को …

Transfer of 10 RAS and 15 APO officers Major administrative reshuffle in Rajasthan before panchayat election vikalp times

10 RAS APO, 15 का ट्रांसफर: आचार संहिता से पहले राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

जयपुर: पंचायतीराज चुनावों (Panchayati Raj Election) की आचार संहिता (Aachar Sanhita) लागू होने से ठीक पहले …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !