Sunday , 6 September 2026
Breaking News

रणथंभौर में पानी के लिए तरसती बाघिन

रणथंभौर नेशनल पार्क में गर्मी की शुरुआत होने के साथ-साथ ही वन्यजीव पेयजल की समस्या से दो-चार हो रहे हैं। पर्यटन की अंधी दौड़ में वनाधिकारियों की तरफ से सिर्फ कुछ ही जोनों का ख्याल रखा जा रहा है। जोन नंबर दस में बाघिन टी-114 सूखा कंठ तर करने के लिए अपने पंजों से नम जमीन को खोदती हुई नजर आई, जिससे वह अपनी प्यास बुझा सके। एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, हालांकि सवाई माधोपुर एप वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। वनाधिकारी जोन नंबर दस में पानी की पूर्ण व्यवस्था होने की बात कह रहे हैं। रणथंभौर नेशनल पार्क में पर्यटन क्षेत्र 10 जोनों में बटा हुआ है। जोन एक से छह में बहुत आसानी से बाघों को विचरण करते देखा जाता है। इसके चलते इन जोनों पर वनाधिकारियों की लगातार नजर रहती है।

tigress digging land for water in ranthambore national park Sawai madhopur

इधर जोन सात से दस में कभी कभी ही बाघों की साइटिंग होती हैं। ऐसे में इस क्षेत्र पर वनाधिकारियों की कम नजर रहती है। जोन नंबर 10 में कल शनिवार को सुबह की पारी में बाघिन टी-114 पानी के लिए भटकते हुए एक नाले के पास पहुंची। जहां पानी की तलाश के लिए बाघिन ने नम जमीन को अपने पंजे से कुरेदा। इसके पास वहां बैठकर जमीन से पीने के पानी का प्रयास किया, लेकिन पानी नहीं मिलने के कारण वहां से जंगल की ओर वापस चली गई।

इनका कहना है:- रणथंभौर नेशनल पार्क के एसीएफ संजीव शर्मा का कहना है कि सभी जोनों में वन्यजीवों के लिए पानी की पूर्ण व्यवस्था है। जहां तक जोन दस की बात है वहां भी पर्याप्त पानी है। रणथंभौर नेशनल पार्क के सभी दस जोन महत्पूर्ण हैं। सभी जोनों में वन्यजीव विशेषकर बाघ-बाघिनों का विचरण होता है। पानी और भोजन प्रचूर मात्रा में उपलब्ध है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !