Sunday , 7 June 2026
Breaking News

रीट परीक्षार्थियों के लिए बसों के संचालन की समय सारणी निर्धारित

रीट परीक्षा 2021 के लिए परीक्षार्थियों आवागमन में असुविधा नहीं हो, इसके लिए जिले में रोडवेज एवं निजी बसों की समय सारणी निर्धारित की गई है। जिला परिवहन अधिकारी दयाशंकर गुप्ता ने बताया कि 25 सितम्बर को दोपहर सवा 12 बजे जिला मुख्यालय सवाई माधोपुर के इंद्रा मैदान से भरतपुर के लिए दो रोडवेज बसें जाएंगी। इसी दिन एवं इसी समय पर गंगापुर सिटी से बूंदी वाया सवाई माधोपुर के लिए गंगापुर रोडवेज बस स्टैंड से 5 निजी बस, सवाई माधोपुर से बूंदी के लिए इंदिरा मैदान से 5 रोडवेज बसें, सवाई माधोपुर से जयपुर के लिए वाया दौसा होकर 5 रोडवेज बसें, सवाई माधोपुर से दौसा के लिए 5 रोडवेज बसें रवाना होगी।

 

इसी प्रकार 25 सितम्बर को दोपहर सवा 12 बजे सवाई माधोपुर से बांरा के लिए वाया कोटा होकर एक रोडवेज बस, गंगापुर सिटी से जयपुर के लिए गंगापुर रोडवेज स्टैंड से 5 निजी बसें तथा गंगापुर से दौसा के लिए रोडवेज स्टैंड से 5 निजी बसें 25 सितम्बर को दोपहर सवा 12 बजे रवाना होगी। इसी प्रकार जिले के अंदर परिवहन के लिए भी बसों की व्यवस्थाएं की गई है। डीटीओ के अनुसार सवाई माधोपुर से गंगापुर वाया मलारना डूंगर के लिए इंद्रा मैदान से 25 सितम्बर को दोपहर दो बजे एक बस तथा 26 सितम्बर को सुबह पांच बजे दो बस रवाना होगी।

Time table fixed for operation of buses for REET candidates in sawai madhopur

इसी प्रकार गंगापुर से सवाई माधोपुर के लिए वाया मलारना डूंगर के लिए रोडवेज स्टैंड से 25 सितम्बर को दोपहर 2 बजे एक बस तथा 26 सितम्बर को सुबह 5 बजे दो बसें रवाना होगी। वजीरपुर से सवाई माधोपुर वाया गंगापुर के लिए तहसील कार्यालय वजीरपुर से 25 सितम्बर को दोपहर 2 बजे एक बस तथा 26 सितम्बर को सुबह एक बस रवाना होगी।

 

मलारना डूंगर से गंगापुर सिटी एवं सवाई माधोपुर के लिए मलारना तहसील कार्यालय से 26 सितम्बर को सुबह पांच बजे दो-दो बसें, खंडार से सवाई माधोपुर के लिए 26 सितम्बर को दो बसें तथा खंडार से गंगापुर सिटी के लिए 25 सितम्बर को देापहर दो बजे दो बस की व्यवस्था की गई है। इसी प्रकार चौथ का बरवाड़ा से गंगापुर के लिए 25 सितम्बर को दोपहर 2 बजे एक बस एवं 26 सितम्बर को सुबह 5 एवं 6 बजे 2 बसे रवाना होगी। बौंली से सवाई एवं गंगापुर के लिए 25 सितम्बर को दोपहर 2 बजे एक एवं 26 सितम्बर को सुबह 5 बजे 2 बसें, बामनवास से सवाई माधोपुर एवं गंगापुर के लिए 26 सितम्बर को सुबह 5 बजे दो-दो बसों की व्यवस्था की गई है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Supreme Court said on NEET paper leak NTA did not learn from previous incidents

सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !