Sunday , 7 June 2026
Breaking News

व्यापारियों को शुद्ध सामग्री बेचने के लिए किया पाबंद

सवाई माधोपुर: चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा गत शनिवार को पिपलाई और गंगापुर सिटी में खाद्य सामग्रियों के सैम्पल लिए गए। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. धर्मसिंह मीना के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा दल द्वारा शनिवार को सैम्पल लिए गए।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी वेद प्रकाश पूर्वीय द्वारा पिपलाई स्थित खंडेलवाल जनरल स्टोर से तेल का सैम्पल, खारवाल मिष्ठान्न भंडार से मावा बर्फी, गौरव मिष्ठान्न भंडार से मावा बर्फी का सैम्पल लिया गया है।

 

 

traders appeal to sell pure goods in sawai madhopur

 

 

इसी प्रकार दल द्वारा गंगापुर सिटी से मंगल जनरल स्टोर से घी का सैम्पल, पंकज जनरल स्टोर से घी का सैम्पल, श्री राम से सोन पपड़ी का और सोन पपड़ी में डाले जा रहे पिस्ता का सैम्पल लिया गया। सोन पपडी में मूंगफली की कतरनों को हरे रंग में रंग कर पिस्ते की शक्ल देकर सोन पपडी में मिलाया जा रहा था। सीएमएचओ ने बताया कि कारोबार कर्ताओं के खाद्य पंजीकरण की जांच की गई तथा जिनके पंजीकरण नहीं बने हुए थे, उनकी खाद्य पंजीकरण करवाने व सभी खाद्य विक्रेताओं को शुद्ध खाद्य सामग्री का वितरण करने के लिए समझाइश की गई।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Supreme Court said on NEET paper leak NTA did not learn from previous incidents

सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !