Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

पुलवामा के शहीदों को मोमबत्ती जलाकर दी श्रद्धांजलि

वतन फाउंडेशन के द्वारा मंगलवार शाम को रेलवे स्टेशन सर्कुलेटिंग एरिया में स्थित सर्किल पर मोमबत्ती जलाकर पुलवामा हमले में शहीद हुए जवानों को चौथी बरसी पर श्रद्धांजलि अर्पित की। फाउंडेशन के प्रवक्ता मोइन खान ने बताया कि मंगलवार की शाम सवाई माधोपुर जंक्शन सर्कुलेटिंग एरिया सर्किल पर फाउंडेशन के सदस्यों द्वारा पुलवामा हमले में शहीद हुए वीर जवानों को कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। फाउंडेशन के हुसैन आर्मी ने कहा कि गत 14 फरवरी 2019 को पुलवामा के अवंतीपुरा में जवानों पर आतंकी हमला हुआ था। इस हमले में 40 जवान शहीद हो गए थे। हमारे 40 बहादुरों ने अपने प्राणों की आहुति दी।

 

Tribute to the martyrs of Pulwama by lighting a candle in sawai madhopur

 

हमें उन पर गर्व है। उनका बलिदान हमें देश को आतंक मुक्त बनाने के लिए प्रेरित करता है। इस अवसर पर तिरंगे झंडे लहराते हुए देशभक्ति गीत भी गाए गए। प्रोफेसर रामलाल ने कार्यक्रम का उद्देश्य बताते हुए कहा कि देश की आजादी के लिए कुर्बान हुए स्वतंत्रता सेनानी और आजादी के बाद देश की स्वतंत्रता को अक्षुण्य रखने के लिए अपने प्राण न्योछावर कर देने वाले वीर शहीदों को याद करना हर देशवासी का कर्तव्य है क्योंकि जवान इस देश की आत्मा है। कार्यक्रम में फाउंडेशन सदस्य कैलाश सिसोदिया, संजय सिसोदिया, घनश्याम बैरवा, आमीन खान, विमल पांडे, मुन्ना खान, सोनू सेन, सैफ खान, पप्पू खान एवं महेश योगी आदि सहित अन्य आमजन मौजूद रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Facebook suddenly goes down, millions of users worldwide affected vikalp times

Facebook अचानक हुआ डाउन, दुनियाभर के लाखों यूजर्स परेशान

नई दिल्ली: सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफॉर्म Facebook की सेवाएं रविवार को अचानक प्रभावित हो …

Mantown Police Sawai Madhopur News 19 July 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर में साइबर ठ_गी का खुलासा, 4 से 5 गुना पैसे का झां_सा देने वाला शातिर ठ_ग गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Station) ने साइबर ठ_गी …

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !