Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

जयपुर में दर्दनाक हा*दसा: चालक और खलासी जिंदा ज*ले

जयपुर: राजस्थान की राजधानी जयपुर में आज सोमवार को एक दर्दनाक हा*दसा हो गया। जयपुर के अजमेर रोड पर तीन वाहनों में जबरदस्त भिड़ंत हो गई। जिससे ट्रक में आग लग गई। ट्रक में सवार चालक और खलासी जिं*दा ज*ल गए । वहीं हा*दसे में एक दूध का टैंकर पुलिया पर लटक गया। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार यह हा*दसा आज सुबह 5 बजे बगरू पुलिया पर हुआ था।

 

 

Tragic accident in Jaipur

 

 

 

 

सूचना मिलने के बाद दमकल और बगरू थाना पुलिस मौके पर पहुंची। जहां पर आग बुझाने का काम शुरू किया गया। हा*दसे में में ट्रेलर और दूध टैंकर के चालक भी घायल हुए हैं। उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दमकल ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

 

 

करीब 4 घंटे तक नहीं निकल पाए शव:

हादसे के बाद जिंदा ज*ले लोगों को सुबह 9 बजे तक भी ट्रक के केबिन से नहीं निकाला जा सका। केबिन इतना गर्म हो गया था की श*व निकालना संभव नहीं हो पा रहा था।

 

 

 

बगरू थाने के डीओ उदयसिंह के अनुसार हादसे की सूचना सुबह 5 बजे थाने पर फोन के माध्यम से मिली। पुलिया से नीचे उतरने के दौरान दूध टैंकर, ईंट से भरा ट्रक और अन्य ट्रॉला में भिड़ंत हो गई थी। हादसे में एक ट्रक के केबिन में आग लग गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि केबिन में दो लोग चिल्ला रहे थे।

 

 

 

आग विकराल होने पर कोई पास नहीं गया। दूध का टैंकर पुलिया से नीचे लटक गया। उसके ड्राइवर-क्लीनर घायल हुए हैं। डीओ उदयसिंह के अनुसार ट्रक का केबिन पूरी तरह से जल गया है। उसमें बैठे ड्राइवर-क्लीनर और दस्तावेज भी पूरी तरह से जल गए है। ट्रक के नंबर के आधार पर मालिक की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। जानकारी आरटीओ को भेज दी है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

Kapren bundi police news Rajasthan Vikap Times

श्मशान में जलती चिता के पास श_राब पार्टी का शक, ग्रामीणों ने दो को पकड़कर पीटा

बूंदी: Bundi जिले के कापरेन (Kapren) थाना क्षेत्र स्थित मुक्तिधाम में जलती चिता के पास …

Head Constable Dayaram's son triumphs in NEET-UG Sawai Madhopur Vikalp Times

सवाई माधोपुर का बेटा चमका, हेड कॉन्स्टेबल दयाराम के बेटे ने NEET-UG में मारी बाजी

सवाई माधोपुर: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा घोषित NEET-UG 2026 के परिणाम में सवाई माधोपुर …

Countdown begins for the bulldozer action on Azam Khan's Mohammad Ali Jauhar UniversityJauhar University Vikalp Times

आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर की उलटी गिनती शुरू

उत्तर प्रदेश: समाजवादी पार्टी (Sawamjwadi Party) के वरिष्ठ नेता और उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !