Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर सुरंग ढही, एक की मौ*त, 3 घायल 

कोटा: कोटा में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर निर्माणाधीन सुरंग बीते शनिवार की रात 12 बजे ढह गई है। इस हा*दसे में मलबे में दबने से एक मजदूर की मौ*त हो गई है। वहीं तीन गंभीर घायल हो गए है। यह हा*दसा रामगंजमंडी के मोड़क इलाके में बन रही टनल में हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार हा*दसे के समय मजदूर सुरंग में ब्रीफिंग कर रहे थे। इसी दौरान टनल ढह गई।

 

 

Tunnel collapses on Delhi-Mumbai Expressway in kota

 

 

हा*दसे के बाद वहाँ पर अफरा-तफरी मच गई। साथी मजदूरों ने दबे हुए मजदूरों को बाहर निकाला। सूचना मिलने पर पुलिस और राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) के अधिकारी मौके पर पहुंचे। घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए मोड़क सीएचसी (सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र) ले जाया गया। जहां शमशेर सिंह रावत पुत्र लछम सिंह निवासी कोथी, देहरादून (उत्तराखंड) को मृ*त घोषित कर दिया गया। पुलिस ने मजदूर के परिजनों को सूचना दे दी है। इस हा*दसे में टनल ठेकेदार की लापरवाही सामने आ रही है।

 

 

 

 

सूत्रों के अनुसार मजदूरों को बिना सुरक्षा उपकरणों के काम करवाया जा रहा था। एनएचएआई के एईएन राकेश मीणा ने बताया कि दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर मुकुंदरा टाइगर रिजर्व (दरा) के पास आठ लेन वाली ग्रीन ओवरपास टनल बनाई जा रही है। कोटा के मुकुंदरा टाइगर रिजर्व की पहाड़ियों के नीचे 4.9 किमी लंबी सुरंग का निर्माण किया जा रहा है। इस टनल के ऊपर से वन्यजीव, विशेष रूप से बाघ गुजर सकेंगे, जबकि नीचे से वाहन चलेंगे। यह टनल न केवल साउंडप्रूफ और वाटरप्रूफ होगी, बल्कि इसमें वाहनों के शोर से वन्यजीवों को कोई परेशानी नहीं होगी।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Education Minister Madan Dilawar VDO Transfer money sangod panchayta samiti kota Vikalp Times

‘मैं मंत्री का खास हूं…’ ट्रांसफर के नाम पर व_सूली का खुलासा!

कोटा: शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री (Minister of Education and Panchayati Raj) मदन दिलावर (Madan …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

Kapren bundi police news Rajasthan Vikap Times

श्मशान में जलती चिता के पास श_राब पार्टी का शक, ग्रामीणों ने दो को पकड़कर पीटा

बूंदी: Bundi जिले के कापरेन (Kapren) थाना क्षेत्र स्थित मुक्तिधाम में जलती चिता के पास …

24 घंटे में नाबालिग का रेस्क्यू, बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी पुलिस के शिकंजे में

सवाई माधोपुर: महिला थाना पुलिस (Mahila Thana Police Sawai Madhopur) ने नाबालिग के अप_हरण के …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !