Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

ऑनलाइन ठगी सेक्सटॉर्शन के मामले में दो दबोचे

भरतपुर जिले की कामां थाना क्षेत्र में ठग बदमाश महिला बनकर भोले भाले लोगों को अपनी ठगी का शिकार बना रहे हैं ऑनलाइन ठगों के विरुद्ध एएसपी हिम्मत सिंह एवं डीएसपी प्रदीप यादव ने भरतपुर पुलिस अधीक्षक श्याम सिंह के निर्देशन में विशेष अभियान चला रखा है। पहाड़ी थानाधिकारी शिव लहरी मीणा ने कठोल गांव में कार्रवाई करते हुए एक युवक सहित एक नाबालिग को दबोचने में सफलता हासिल की है। आरोपी ठगों के कब्जे से पांच एंड्राइड मोबाइल फोन, फर्जी सिम, अश्लील वीडियो सहित खाते में लेनदन का ट्रांजैक्शन के साक्ष्य बरामद किए हैं।

 

Two arrested in sextortion case bharatpur

 

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हिम्मत सिंह ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली की सेक्सटॉर्शन के दो आरोपी पहाड़ी थाने के कटोल गांव में घूम रहे हैं जिसके बाद पहाड़ी थानाधिकारी शिव लहरी मीणा ने मामले में तत्परता दिखाते हुए लक्ष्मण सिंह सहायक उपनिरीक्षक के नेतृत्व में टीम को कटोल गांव रवाना कर दिया। आरोपी नसीम पुत्र मोहम्मद सगुरु निवासी कटोल को गिरफ्तार कर सहयोगी नाबालिग को पुलिस ने निरुद्ध कर लिया। दोनों आरोपियों के कब्जे से 5 एंड्राइड फोन फर्जी मोबाइल सिम सहित ऑनलाइन पैसा जमा करने का विवरण एवं मोबाइल से अश्लील चैट के विवरण पुलिस ने मोबाइल से बरामद कर लिए हैं और दोनों आरोपियों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में पहाड़ी थाने में मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है। दोनों आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है पूछताछ में और भी खुलासे होने की संभावना पुलिस द्वारा जताई जा रही है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Accident during action on sand mining tractor in chauth ka barwara Sawai Madhopur Head Constable 6 oct 26

सवाई माधोपुर में अ_वैध बजरी ट्रैक्टर पर कार्रवाई के दौरान हादसा, पुलिसकर्मी पर चढ़ा ट्रैक्टर!

सवाई माधोपुर: जिले के चौथ का बरवाड़ा (Chauth Ka Barwara) क्षेत्र में मंगलवार सुबह तेज …

Mantown Police Sawai Madhopur News Vikalp Times 6 oct 26

अप_हरण फि_रौती केस में 21 साल की महिला गिरफ्तार, 2.20 लाख कैश और मोबाइल जब्त

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Sawai Madhopur) ने एरिया …

Bulldozer action in Jaipur, Wall, stairs, and tin shed demolished, 210 more in the crosshairs Vikalp Times

जयपुर में बुलडोजर एक्शन: दीवार, सीढ़ियां और टिनशेड तोड़े, 210 और निशाने पर

जयपुर: न्यू सांगानेर रोड (New Sanganer Road, Jaipur) को 100 फीट चौड़ा करने की कार्रवाई …

Rajasthan Youth Congress to get a new president Abhishek Chaodhary in the lead with 6.15 lakh votes!

राजस्थान यूथ कांग्रेस को मिलेगा नया अध्यक्ष! 6.15 लाख वोट लेकर अभिषेक चौधरी सबसे आगे!

जयपुर: राजस्थान यूथ कांग्रेस (Rajathan Youth Congress) के अध्यक्ष पद के चुनाव का परिणाम रविवार …

Mandal Bhilwara land police rajasthan News vikalp times

जमीन के लिए आमने-सामने हुए दो पक्ष, चली गो_लियां! गांव में मचा हड़कंप

भीलवाड़ा: Bhilwara जिले के मांडल (Mandal) थाना क्षेत्र के आरजिया इलाके के जाटों का खेड़ा …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !