Sunday , 6 September 2026
Breaking News

तम्बाकू मुक्त सवाई माधोपुर के तहत सार्वजनिक स्थानों पर तम्बाकू खाने वालों के काटे चालान

प्रदेश में संचालित किए जा रहे तम्बाकू मुक्त राजस्थान अभियान की तर्ज पर तम्बाकू मुक्त सवाई माधोपुर अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत सवाई माधोपुर को तम्बाकू मुक्त करने के लिए चिकित्सा विभाग की टीम द्वारा विभिन्न गतिविधियां की जा रही है। इसी के तहत आज मंगलवार को चिकित्सा विभाग की टीम एवं पुलिस विभाग द्वारा बजरिया व बस स्टैंड स्थित दुकानों पर कोटपा एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।

 

 

साथ ही दुकानदारों की समझाइश भी गई। सभी को तम्बाकू उत्पादों की सामग्री व प्रचार सामग्री डिस्प्ले ना करने, 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों को तम्बाकू उत्पाद न बेचने के लिए पाबंद किया। सभी को अपनी दुकान पर “18 वर्ष से कम आयु के बच्चों को तम्बाकू उत्पाद बेचना दंडनीय अपराध है” का संदेश चस्पा करने के लिए पाबंद किया गया। जिन भी दुकानों पर इस प्रकार का संदेश नहीं लगा होगा तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

 

Under tobacco-free Sawai Madhopur, cut challan for those who eat tobacco in public places in sawai madhopur

 

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. तेजराम मीना ने बताया कि जिले को तम्बाकू मुक्त बनाने के लिए विभाग द्वारा प्रयास किये जा रहे है। इसी के अंतर्गत कोटपा एक्ट के तहत विभागीय टीम द्वारा कार्रवाई की गई और सार्वजनिक स्थानों पर तम्बाकू खाने वालों के चालान काटे गए। सीएमएचओ ने जिलेवासियों से अपील करते हुए कहा कि सभी सवाई माधोपुरवासी तम्बाकू को ना कहें, एक स्वस्थ तम्बाकू मुक्त जीवन अपनाएं और तम्बाकू मुक्त सवाई माधोपुर का संकल्प लें।

 

जब सभी तम्बाकू मुक्त सवाई माधोपुर का संकल्प लेंगे तो इधर-उधर ना थूकने, तम्बाकू के खाली पाउच यहां-वहां ना फेंकने से शहर में गंदगी नहीं होगी, शहर साफ सुथरा रहेगा और जिला कलेक्टर के नवाचार बदलेगा सवाई माधोपुर को भी साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। इसलिए आज ही सभी संकल्प ले कि ना तो तम्बाकू उत्पादों का सेवन करे ना ही तम्बाकू उत्पादों से गंदगी फैलाएंगे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !