Saturday , 5 September 2026
Breaking News

संसद के शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह कश्मीर पुनर्गठन विधेयक करेंगे पेश

नई दिल्लीः संसद के शीतकालीन सत्र का आज दूसरा दिन है। संसद का शीतकालीन सत्र 4 दिसंबर से शुरू हो चुका है। संसद के शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन गृहमंत्री अमित शाह आज लोकसभा में जम्मू और कश्मीर आरक्षण (संशोधन) विधेयक 2023 और जम्मू और कश्मीर पुनर्गठन (संशोधन) बिल, 2023 विचार एवं पारित करने हेतु विधेयक पेश करेंगे।

 

Union Home Minister Amit Shah will present Kashmir Reorganization Bill on the second day of the winter session of Parliament.

 

 

जम्मू और कश्मीर आरक्षण अधिनियम कुछ आरक्षित श्रेणियों के लिए राज्य सरकार के पदों पर नियुक्ति और पेशेवर संस्थानों में प्रवेश में आरक्षण प्रदान करता है।  विधेयक आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लिए व्यावसायिक संस्थानों में आरक्षण का प्रावधान करता है।

 

 

संसद के शीतकालीन सत्र में आज राज्यसभा सांसद अयोध्या रामी रेड्डी, बीरेंद्र प्रसाद वैश्य, लक्ष्मीकांत बाजपेयी, सुशील कुमार मोदी, घनश्याम तिवारी, आदित्य प्रसाद और शंभू शरण पटेल द्वारा राज्यसभा में देश में आर्थिक स्थिति पर चर्चा शुरू करने की उम्मीद है।

 

 

 

उल्लेखनीय है कि 4 दिसंबर से शुरू हुए संसद के शीतकालीन सत्र का आज दूसरा दिन है। संसद का यह शीतकालीन सत्र 22 दिसंबर तक चलेगा। इस दौरान 15 बैठकें आयोजित की जाएगी। जहां जम्मू कश्मीर पुनर्गठन (संशोधन) बिल समेत अन्य विषय पर चर्चा और बिल पेश किये  जाएंगे। चार राज्यों में परिणाम सामने आने के बाद संसद का पहला सत्र है। जिसका असर संसद में भी देखने को मिल रहा है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

School Media Entry Rules Madan Dilawar Statement Rajasthan Ashok Gehlot Vikalp Times

स्कूलों में मीडिया एंट्री पर घमासान, दिलावर बोले – ‘बै_न नहीं, परमिशन जरूरी’

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) के सरकारी स्कूलों (Government School) में मीडिया (Media) की एंट्री और रिकॉर्डिंग …

Ward reservation unveiled in Tonk 108 out of 335 seats reserved for women Vikalp Times

टोंक में वार्ड आरक्षण का खुला पिटारा, 335 में महिलाओं के लिए 108 सीटें

टोंक: Tonk जिले में नगरीय निकाय चुनाव (Local Body Election) को लेकर वार्डों के आरक्षण …

Lottery held for 100 wards in nagar nigam Kota, 34 seats reserved for women, OBC woman to become Mayor Vikalp Times

कोटा में 100 वार्डों की लॉटरी, 34 महिला सीटें तय, OBC महिला बनेगी मेयर

कोटा: नगर निगम चुनाव (Municipal Corporation Elections) को लेकर कोटा (Kota) में 100 वार्डों की …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !