Saturday , 5 September 2026
Breaking News

उत्कल रंजन साहू ने संभाला कार्यवाहक डीजीपी का कार्यभार

राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप अपराध नियंत्रण को सर्वोच्च प्राथमिकता

भारतीय पुलिस सेवा के वरिष्ठ अधिकारी उत्कल रंजन साहू ने आज शनिवार को पुलिस मुख्यालय में कार्यवाहक डीजीपी का कार्यभार संभाल लिया है। पदभार संभालने के बाद साहू ने कहा कि राज्य सरकार के निर्देश और प्राथमिकताओं के आधार पर अपराध नियंत्रण पर विशेष ध्यान देने के साथ ही महिलाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों, गैंगवार व साइबर अपराधों की रोकथाम की दिशा में विशेष कार्य किया जाएगा। साहू वर्ष 1989 बैच के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी हैं।

 

पुलिस मुख्यालय में डीजीपी कानून व्यवस्था राजीव शर्मा, डीजीपी साईबर सुरक्षा डॉ. रवि मेहरड़ा, एडीजी संजय अग्रवाल, गोविन्द गुप्ता, अनिल पालीवाल, संजीब नार्झरी, विशाल बंसल व वीके सिंह सहित वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने साहू का स्वागत किया। पदभार ग्रहण करने के बाद पुलिस मुख्यालय में डीजीपी यूआर साहू को गार्ड ऑफ ऑनर दिया।

 

Utkal Ranjan Sahu took charge as DGP

 

डीजीपी साहू ने मीडिया को सम्बोधित करते हुए कहा कि वे पूरी टीम को साथ लेकर मेहनत करते हुए आमजन को राहत देने का प्रयास करेंगे। गैंगस्टर, साइबर अपराध और महिला अपराधों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई होगी। प्रदेश में गैंगस्टर के खिलाफ पहले से ही कार्रवाई की जा रही है। महिला अपराधों की रोकथाम के लिए संबंधित अधिकारियों के साथ बातचीत करके ठोस कदम उठाए जाएंगे।

 

साइबर क्राइम को लेकर डीजीपी ने कहा कि इसमें पब्लिक अवेयरनेस जरूरी है अगर लोग सचेत रहें तो साइबर क्राइम में काफी कमी लाई जा सकती है पब्लिक को जागरूक करने के लिए भी विभाग काम कर रहा है। साहू ने कहा कि सरकार की मंशा के अनुसार अपराध में कमी लाने का काम करेंगे। अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार की जा रही है। पुलिस और आबकारी विभाग की ओर से अवैध शराब पर की जा रही कार्रवाई को आगे भी जारी रखा जाएगा।

यह भी पढ़ें:- #Breaking #Jaipur “कार्यवाहक डीजीपी यूआर साहू ने संभाला पदभार”

कार्यवाहक डीजीपी यूआर साहू ने संभाला पदभार

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

School Media Entry Rules Madan Dilawar Statement Rajasthan Ashok Gehlot Vikalp Times

स्कूलों में मीडिया एंट्री पर घमासान, दिलावर बोले – ‘बै_न नहीं, परमिशन जरूरी’

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) के सरकारी स्कूलों (Government School) में मीडिया (Media) की एंट्री और रिकॉर्डिंग …

Ward reservation unveiled in Tonk 108 out of 335 seats reserved for women Vikalp Times

टोंक में वार्ड आरक्षण का खुला पिटारा, 335 में महिलाओं के लिए 108 सीटें

टोंक: Tonk जिले में नगरीय निकाय चुनाव (Local Body Election) को लेकर वार्डों के आरक्षण …

Lottery held for 100 wards in nagar nigam Kota, 34 seats reserved for women, OBC woman to become Mayor Vikalp Times

कोटा में 100 वार्डों की लॉटरी, 34 महिला सीटें तय, OBC महिला बनेगी मेयर

कोटा: नगर निगम चुनाव (Municipal Corporation Elections) को लेकर कोटा (Kota) में 100 वार्डों की …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !