Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

विद्या भारती संकुल प्रमुख सत्रांत बैठक हुई संपन्न

विद्या भारती संस्थान जयपुर द्वारा तारानगर, स्थित बनेचन्द सरावगी उच्च माध्यमिक आदर्श विद्या मन्दिर, चूरू में तीन दिवसीय संकुल प्रमुख सत्रांत बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सवाई माधोपुर से जिला सचिव जगदीश प्रसाद शर्मा, जिला निरीक्षक महेन्द्र कुमार जैन, जिला शिशु वाटिका प्रमुख पुरुषोत्तम महावर, सह प्रमुख चिरंजीलाल कौशल, संकुल प्रमुख गिर्राज प्रसाद शर्मा, बजरंगलाल प्रजापत, प्रेमराज पूर्विया, जयसिंह लोधा ने सहभागिता की। जिला प्रचार प्रसार प्रमुख एवं जिला निरीक्षक महेन्द्र कुमार जैन ने बताया कि इस बैठक में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रान्त प्रचारक डॉ. शैलेन्द्र कुमार ने कहा कि आज की पीढ़ी ने किसी महापुरुष को नहीं देखा है, उसके लिए उसका शिक्षक ही महापुरुष है। अतः हमें अपना कार्य व्यवहार प्रमाणिकता से करते हुए आदर्श प्रस्तुत करना चाहिए।

 

जिससे बालक हमसे प्रेरित होकर अपना जीवन प्रशस्त कर सकें। हमारे प्रधानाचार्य और आचार्य के जीवन में कार्य व परिश्रम के प्रति समर्पण की पराकाष्ठा होने के साथ-साथ सभी को साथ लेकर चलने की भावना होनी चाहिए। हमें हमारी वाणी पर सदैव विवेक का बन्धन रखना चाहिए। विद्या भारती संस्थान जयपुर के प्रान्त मंत्री शैलेन्द्र शर्मा ने कहा कि किसी भी कार्य का लक्ष्य लेकर हमें पूर्ण प्रयास-प्रयत्न करके पूरा करना चाहिए। आदर्श विद्या मंदिरों में कार्यक्रमों की अधिकता से बालकों में विचार प्रकटीकरण एवं प्रधानाचार्य व आचार्यों में व्यवस्था-कौशल का विकास होता है।

 

Vidya Bharti Sankul head session end meeting concluded in churu

 

इस तरह से कहा जा सकता है कि संघर्ष में ही निर्माण होता है। प्रधानाचार्य प्रबंधन के साथ-साथ अपने विषय के विशेषज्ञ भी बनें। तत्पश्चात् प्रान्त के सभी सचिवों द्वारा वार्षिक प्रतिवेदन तथा विद्यालयों के विकास हेतु एक्सल प्लान प्रस्तुत किया गया। प्रान्त सह मंत्री केसरसिंह नरूका ने कहा कि हम सभी को राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुसार डिजिटल लिट्रेसी में अपडेट होना आवश्यक हैं। प्रान्तीय शिशु वाटिका प्रमुख गोपाल पारीक ने बताया कि खेल-खेल में शिक्षा के माध्यम से शिशु कक्षाओं के बालकों को शिक्षण कराना चाहिए, इस हेतु 12 व्यवस्थाओं को हर विद्यालय में पूर्ण करना है।

 

गुलकंदी देवी बालिका उच्च माध्यमिक आदर्श विद्या मन्दिर, गंगापुर सिटी के प्रधानाचार्य जयसिंह लोधा को उत्कृष्ट सेवा निधि संग्रह करने पर प्रान्त द्वारा पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। इस दौरान अखिल भारतीय प्रशिक्षण टोली के सह संयोजक राममनोहर शर्मा, क्षेत्रीय खेल प्रमुख सत्यनारायण मिश्रा,प्रान्त सह मंत्री विजयसिंह फौजदार, प्रान्त सचिव अशोक पारीक, प्रान्त के सेवा प्रमुख महीपाल प्रजापत, चूरू समिति के जिलाध्यक्ष मदनलाल प्रजापत तथा 72 प्रवासी कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

 

homeopathy medical service is also available in Sawai Madhopur

 

“अब सवाई माधोपुर में भी होम्योपैथी चिकित्सा सेवा उपलब्ध”

राधास्वामी फिजियोथैरेपी सेंटर जयपुर के जाने माने होम्योपैथी चिकित्सक डॉ. सुमित कासोटिया के द्वारा अपनी सेवाएं दी जा रही है। डॉ. सुमित मुख्य रूप से गुर्दे से संबंधित रोगों पर काम कर रहे हैं। उनके द्वारा किडनी में गांठ (PCKD), पथरी (Kidney stone and Gall bladder Stone), पाइल्स, अस्थमा, ब्लड प्रेशर, गेहूं से एलर्जी (Wheat Allergy), एलर्जी (धूल मिट्टी, मौसम परिवर्तन), डायबिटीज, थायराइड प्रोस्टेट(BPH), माइग्रेन, पुरुषों से संबंधित रोग, महिलाओं से संबंधित रोग, त्वचा से संबंधित रोग एवं अन्य सभी बीमारियों का सफलतापूर्वक इलाज किया जा रहा है।

डॉ. सुमित कासोटिया द्वारा हर महीने के पहले एवं तीसरे रविवार को प्रातः 9:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक परामर्श दिया जाता है।

परामर्श समय:-

दिनांक:- 05 फरवरी 2023

प्रातः- 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक

स्थान:- राधास्वामी फिजियोथेरेपी एन्ड एडवान्स्ड ऑर्थो न्यूरो रिहैबिलिटेशन सेंटर

लाला ट्रेडर्स के पास, मंडी रोड़, आलनपुर लिंक रोड़, सवाई माधोपुर

अधिक जानकारी के लिए एवं अपॉइंटमेंट के लिए नीचे दिए गए नंबर पर संपर्क करें।

डॉ. सुमित कासोटिया +91 9602059872

 

homeopathy medical service is also available in Sawai Madhopur

 

“राधास्वामी फिजियोथेरेपी सेंटर पर विशाल निःशुल्क होम्योपैथिक एवं फिजियोथेरेपी चिकित्सा शिविर कल”

राधास्वामी फिजियोथेरेपी सेंटर सवाई माधोपुर पर अब फिजियोथेरेपी के साथ-साथ होम्योपैथिक चिकित्सा सेवा भी उपलब्ध है। फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. गणपत लाल वर्मा द्वारा फिजियोथेरेपी द्वारा लकवा, चेहरे का लकवा, घुटने व कंधों का दर्द, गर्दन का दर्द, कमर दर्द (सर्वाइकल स्पॉन्डिलाइटिस), झनझनाहट, हाथों में सूनापन व अकड़न होना, नसों व मांसपेशियों का दर्द, रीड़ की हड्डी का टेढ़ापन, स्लिप डिस्क, डिस्क हार्निएशन एवं डिस्क बलजिंग का निःशुल्क परामर्श दिया जाएगा।

परामर्श समय:-

दिनांक:- 05 फरवरी 2023

प्रातः- 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक

स्थान:- राधास्वामी फिजियोथेरेपी एन्ड एडवान्स्ड ऑर्थो न्यूरो रिहैबिलिटेशन सेंटर

लाला ट्रेडर्स के पास, मंडी रोड़, आलनपुर लिंक रोड़, सवाई माधोपुर

अधिक जानकारी के लिए एवं अपॉइंटमेंट के लिए नीचे दिए गए नंबर पर संपर्क करें।

डॉ. गणपत लाल वर्मा +91 7891650872 / +91 7014106646

About Vikalp Times Desk

Check Also

Accident during action on sand mining tractor in chauth ka barwara Sawai Madhopur Head Constable 6 oct 26

सवाई माधोपुर में अ_वैध बजरी ट्रैक्टर पर कार्रवाई के दौरान हादसा, पुलिसकर्मी पर चढ़ा ट्रैक्टर!

सवाई माधोपुर: जिले के चौथ का बरवाड़ा (Chauth Ka Barwara) क्षेत्र में मंगलवार सुबह तेज …

Mantown Police Sawai Madhopur News Vikalp Times 6 oct 26

अप_हरण फि_रौती केस में 21 साल की महिला गिरफ्तार, 2.20 लाख कैश और मोबाइल जब्त

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Sawai Madhopur) ने एरिया …

Bulldozer action in Jaipur, Wall, stairs, and tin shed demolished, 210 more in the crosshairs Vikalp Times

जयपुर में बुलडोजर एक्शन: दीवार, सीढ़ियां और टिनशेड तोड़े, 210 और निशाने पर

जयपुर: न्यू सांगानेर रोड (New Sanganer Road, Jaipur) को 100 फीट चौड़ा करने की कार्रवाई …

Rajasthan Youth Congress to get a new president Abhishek Chaodhary in the lead with 6.15 lakh votes!

राजस्थान यूथ कांग्रेस को मिलेगा नया अध्यक्ष! 6.15 लाख वोट लेकर अभिषेक चौधरी सबसे आगे!

जयपुर: राजस्थान यूथ कांग्रेस (Rajathan Youth Congress) के अध्यक्ष पद के चुनाव का परिणाम रविवार …

Mandal Bhilwara land police rajasthan News vikalp times

जमीन के लिए आमने-सामने हुए दो पक्ष, चली गो_लियां! गांव में मचा हड़कंप

भीलवाड़ा: Bhilwara जिले के मांडल (Mandal) थाना क्षेत्र के आरजिया इलाके के जाटों का खेड़ा …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !