Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

ग्रामीणों ने बजरी से भरे डंपरों को रोककर किया प्रदर्शन

सवाई माधोपुर की चौथ का बरवाड़ा के देवली बनास नदी से बजरी के ओवरलोड डंपर निकलने से आक्रोशित ग्रामीणों ने आज गुरुवार सुबह बजरी से भरे ओवरलोड वाहनों को रोककर विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीण बजरी से भरे ओवरलोड वाहनों के आगे खड़े हो गए जिससे वाहन आगे नहीं जा सके। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस प्रशासन और परिवहन विभाग को दी। लेकिन सुचना के 6 घंटे बाद प्रशासन मौके पर पहुंचा। जिससे ग्रामीणों में आक्रोश है। इसके बाद पुलिस ने जब्ती की कार्रवाई शुरू की।

 

 

ग्रामीणों ने बताया कि जब ग्रामीण ट्रैक्टर-ट्रॉली से बजरी परिवहन करते हैं तो प्रशासन की ओर से कार्रवाई की जाती है, लेकिन लीज धारक के विरुद्ध प्रशासन द्वारा कोई कार्रवाई नहीं हो पा रही है। चौथ का बरवाड़ा तहसील क्षेत्र में स्थित बनास नदी में इस वक्त बजरी का खनन हो रहा है। सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार बनास नदी में कुछ क्षेत्रों पर बजरी खनन की अनुमति दी गई है, लेकिन इसकी आड़ में कई स्थानों पर अवैध खनन होने से बड़ी मात्रा में बजरी का अवैध परिवहन हो रहा है।

 

 

Villagers demonstrated by stopping the dumpers filled with gravel in sawai madhopur

 

इसी के चलते जब बनास नदी के आसपास के ग्रामीणों ने बनास नदी से बजरी का अवैध परिवहन करना प्रारंभ किया तो प्रशासन की ओर से कार्रवाई भी तेज कर दी गई है। कई जगहों पर लोडर और ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को जब्त किया गया।

 

ग्रामीणों ने आरोप लगाए है की जब वह बनास नदी से बजरी खनन करते हैं तो प्रशासन की ओर से गरीब लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाती है, लेकिन लीज धारक के विरुद्ध कोई कार्रवाई नहीं की जाती। ग्रामीणों का कहना है कि अवैध परिवहन कोई भी करे कार्रवाई सभी पर होनी चाहिए। इसी के चलते ग्रामीणों ने गुरुवार को लीज धारक के ओवरलोड वाहनों को रोककर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान डीके मीना सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।

 

About Vikalp Times Desk

Check Also

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Car falls into deep pothole at bus stand Sawai Madhopur City Vikalp Times

सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !