Thursday , 23 April 2026
Breaking News

विप्र फाउंडेशन महिला प्रकोष्ठ का शपथ ग्रहण एवं लहरिया उत्सव कार्यक्रम हुआ संपन्न

विप्र फाउंडेशन राजस्थान जोन वन डी महिला प्रकोष्ठ सवाई माधोपुर की जिला कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह एवं लहरिया महोत्सव कार्यक्रम गत रविवार को रणथंभौर रोड़ स्थित एक होटल में संपन्न हुआ। महिला प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष आशा शर्मा ने बताया कि समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. आरती भारद्वाज, विशिष्ट अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. विमला शर्मा, ममता शर्मा एवं डॉ. शिवानी जैमिनी रही। आशा शर्मा ने बताया कि शपथ ग्रहण समारोह का शुभारंभ भगवान परशुराम की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया।

 

 

उसके बाद महिला पदाधिकारियों ने अतिथियों को अपना परिचय दिया और संगठन हित में कार्य करते हुए समाजोत्थान के लिए महिलाओं ने शपथ ली। आशा ने बताया कि शपथ ग्रहण के पश्चात श्रावण माह के पावन अवसर पर महिला पदाधिकारियों द्वारा लहरिया महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमे महिलाओं ने सावन के गीतों पर नृत्य किया और खेल प्रतियोगिताएं भी आयोजित की।

 

Vipra Foundation Women's Cell's swearing-in and Lahariya festival programe concluded in sawai madhopur

 

उन्होंने बताया कि लहरिया महोत्सव कार्यक्रम में प्रथम प्रतियोगिता लहरिया क्वीन की हुई। जिसमें सभी महिलाओं ने भाग लिया और प्रथम स्थान पर किरण शर्मा विजयी हुई। दूसरी प्रतियोगिता कुर्सी दौड़ की हुई जिसमें सुनीता शर्मा विजय रही। तीसरी प्रतियोगिता बैलून रेस की हुई जिसमें पार्षद प्रियंका शर्मा विजय रही। तीनों विजेतओं को निर्णायक कमेटी जिसमे प्रोफेसर डॉ. मनीषा शर्मा, ममता शर्मा, डॉ. शिवानी जैमिनी द्वारा पुरस्कृत किया गया।

 

 

इसके बाद महिलाओं ने झूले का जमकर आनंद लिया और एक दूसरे के साथ सावन के गीत गाकर लहरिया महोत्सव मनाया। जिला अध्यक्ष के अनुसार कार्यक्रम में हेमलता शर्मा, सीमा गौतम, प्रभा शर्मा, कनकलता गौतम, अर्चना शर्मा, सुनीता शर्मा, सुनीता गौतम, ममता चतुर्वेदी, अंजना पारीक, दीपा शर्मा, हर्षिता गौतम मंजू शर्मा, कृष्णा शर्मा, सावित्री शर्मा, सविता पांडे, उषा शर्मा, ज्योति शर्मा और पिंकी शर्मा सहित महिला प्रकोष्ठ की कई पदाधिकारी उपस्थित रही।

About Vikalp Times Desk

Check Also

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Sawai madhopur acb action on nadoti sdm Kajal Meena Karuali News 17 April 26

1 लाख मांगे, 60 हजार में पकड़ी गई SDM काजल मीणा, ACB ने ऐसे बिछाया जाल

करौली: करौली जिले के नादौती में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। सवाई …

lecturer suspended dowry kundera police Husband wife sawai madhopur news

पत्नी की शिकायत पड़ी भारी, दहेज लेने के आरोप लेक्चरर सस्पेंड

सवाई माधोपुर: राजस्थान के शिक्षा विभाग ने दहेज लेने के आरोप में एक लेक्चरर को …

Unique initiative by Sawai Madhopur SP Jyeshtha maitrei police personnel will now be able to celebrate special days with their families.

एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी की अनूठी पहल, पुलिसकर्मी अब परिवार के साथ मना सकेंगे खास दिन

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) में पुलिसकर्मियों के लिए एक सकारात्मक और मानवीय पहल …

Tragic incident in district hospital Sawai Madhopur Pregnant Woman New Born Baby 14 April 26

जिला अस्पताल में दर्दनाक घटना, प्रसूता और नवजात की मौ*त, डॉक्टरों पर लापरवाही के आरोप

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) के जिला अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड में प्रसूता और …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !